AK Vs AK पर सोशल मीडिया पर संग्राम, एयर फोर्स ने Netflix से कहा भाषा अनुचित, हटाएं सीन

Netflix के नए शो AK Vs AK पर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नाजी ले रहा है। इस शो के एक प्रोमो जिसमे एयर फोर्स की ड्रेस का प्रयोग किया गया है उसपर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया यूज़र्स के बाद खुद एयर फोर्स की तरफ से इसे अनुचित बताया गया है और इस सीन को हटाने की मांग नेटफ्लिक्स से की गई है।

BIGG BOSS: 14वां सीजन शुरू होते ही विवादों में घिरा शो, अश्लीलता परोसने का लगा आरोप, देखें विवादों से घिरा वो वीडियो

14वां सीजन अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ था की विवादों से घिर गया है. शो के ऊपर अश्लीलता फैलाने के आरोप लग रहे है.

‘विवादों’ का इतिहास रच गए इंग्लैंड के गेंदबाज एंडरसन, तिरंगे के अपमान का लगा आरोप

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में आज पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नया इतिहास रच दिया। वह 600 विकेट का आंकड़ा हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह उपलब्धि मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न और अनिल कुंबले के नाम थी। खास बात यह है कि यह तीनों ही स्पिन गेंदबाज थे और अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। दिलचस्प यह है कि 38 वर्षीय एंडरसन ने इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 37,717 गेंदें फेंकी उनसे कम गेंदें सिर्फ मुथैया मुरलीधरन ने फेंकी है। उन्होंने कुल 33,711 गेंदें फेंकी। इसके अलावा इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए शेन वार्न ने 34,920 गेंदें फेंकी वहीं अनिल कुंबले ने 38,494 गेंदें फेंक कर यह उपलब्धि हासिल की थी।