AK Vs AK पर सोशल मीडिया पर संग्राम, एयर फोर्स ने Netflix से कहा भाषा अनुचित, हटाएं सीन

Netflix के नए शो AK Vs AK पर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नाजी ले रहा है। इस शो के एक प्रोमो जिसमे एयर फोर्स की ड्रेस का प्रयोग किया गया है उसपर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अब सोशल मीडिया यूज़र्स के बाद खुद एयर फोर्स की तरफ से इसे अनुचित बताया गया है और इस सीन को हटाने की मांग नेटफ्लिक्स से की गई है।


एयरफोर्स की तरफ से एक ट्वीट के माध्यम से कहा गया,’इस वीडियो में IAF की वर्दी गलत तरीके से इस्तेमाल की गई है और जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया है वह भी अनुचित है। यह भारत के सशस्त्र बलों में शामिल उन लोगों के व्यवहार संबंधी मानदंडों के अनुरूप नहीं है। संबंधित दृश्यों को वापस लेने की आवश्यकता है।’


एयरफोर्स ने अपने ट्वीट में नेटफ्लिक्स का वह विवादित सीन भी रीट्वीट किया। इसके अलावा इस ट्वीट में इंडियन एयरफोर्स ने नेटफ्लिक्स और अनुराग कश्यप को ट्वीट भी किया। आपको बता दें कि इस प्रोमो के रिलीज होते ही सोशल मीडिया यूज़र्स ने अनिल कपूर और अनुराग कश्यप के इस शो पर एयर फोर्स की वर्दी का गलत इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *