मुम्बई- ड्रग्स मामले में बड़ी कार्रवाई, रीगल महाकाल गिरफ्तार, कोर्ट ने 2 दिन की रिमांड पर भेजा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स के एंगल अपर जांच कर रही NCB ने एक फरार आरोपी रीगल महाकाल को गिरफ़्तार किया, उसे आज अदालत में पेश किया गया।ये अनुज केशवानी(एक अन्य आरोपी) को ड्रग्स सप्लाई करता था जो आगे दूसरों को सप्लाई करता था। NCB मिल्लत नगर, लोखंडवाला में छापेमारी कर रही है।


इस बारे में जानकारी देते हुए एनसीबी मुम्बई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा,’रीगल को गिरफ़्तार कर लिया गया है और उसे थोड़ी देर में न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। अभी सर्च चल रहा है।’


गिरफ्तारी के बाद रीगल महाकाल को कोर्ट में पेश किया गया। जानकारी के मुताबिक एस्प्लेनेड कोर्ट ने रीगल महाकाल को 2 दिन की एनसीबी हिरासत में भेजा है। उम्मीद है रीगल की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *