मध्यप्रदेश-मातम में बदला शादी का जश्न, कुंए में गिरी कार, 6 की मौत

मध्य प्रदेश के छतरपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में कल रात एक गाड़ी के कुएं में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई, ये लोग शादी में जा रहे थे। महाराजपुर थाने के इंचार्ज से मिली जानकारी के मुताबिक, “गाड़ी में 9 लोग सवार थे जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग बच गए।”  


जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजकुमार अहिरवार के यहां उत्तरप्रदेश के चरखारी तहसील क्षेत्र के ग्राम स्वासामाफ से बारात आई हुई थी। इस बारात में ग्राम स्वासामाफ से सतपाल सिंह अपनी कार से 9 बारातियों को रात करीब 12 लेकर पहुंचे।

वह जैसे ही जनवासे में पहुंची तो उनके वाहन के आगे दो अन्य वाहन खड़े थे। उन्होंने इन वाहनों से आगे कार खड़ी करने की कोशिश की और अंधेरे में कुंआ नही देख सके। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

हादसे में पूरी कार कुंए में समा गई। बाद में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से क्रेन मंगा कार को बाहर निकाला गया। हालांकि तबतक काफी देर हो चुकी थी। इस हादसे में 9 में से 6 बारातियों की मौत हो चुकी थी जबकि तीन लोग कार का शीशा तोड़ बाहर निकलने में सफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *