तेजस्वी ने नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर बोला हमला, कहा- गिरता जा रहा राजनीति का स्तर

बिहार विधानसभा चुनावों में अब आरोप-प्रत्यारोप का एक दौर शुरू हो चुका है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूर्णिया में पूर्व राजद नेता की हत्या में अपने ऊपर हुए एफआईआर पर भी बयान दिया।


तेजस्वी ने आज पत्ररकारों से बात करते हुुए कहा,”पूर्णिया में शक्ति मलिक हत्या मामले में तरह-तरह की बातें बताई जा रही थी। जिसमें मेरे ऊपर भी FIR हुआ। हमने CM से CBI जांच की मांग की। मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके बयान में स्पष्ट है कि एक राजनीतिक षड्यंत्र से हमारा नाम इसमें घसीटा गया।”


तेजस्वी ने आगे बोलते हुए कहा कि,”बिहार में राजनीति का स्तर गिरता जा रहा है, घिनौनी राजनीति की जा रही है। चाहे सुशील मोदी हों या नीतीश कुमार हों, मुझपर और मेरे भाई पर झूठे आरोप लगाना, प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बदनाम करना और दलित जाति का राजनीतिक दुरुपयोग करने का काम JDU के लोगों ने किया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *