मुंबई पुलिस ने न्यूज़ चैनल्स की TRP को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. मुंबई पुलिस ने TRP को लेकर चल रहे गोरख धंधे का पर्दा फाश किया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक Republic TV समेत 2 अन्य मराठी चैनल पर आरोप लगाया है की यह पैसे देकर TRP खरीदते थे. इस खबर के सामने आने से हंगामा मच गया है.
मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने यह साफ किया की उन्हें काफी समय से शिकायत मिल रही थी की TRP के नाम पर कुछ न्यूज़ चैनल्स प्रोपगेंडा चला रहे थे. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने छानबीन की और इस रैकेट का भंडाफोड़ किया. इसके लिए कुछ न्यूज़ चैनल्स उन लोगों को पैसे देते थे जिनके घरों में TRP मीटर लगे है और उन्हें सारा दिन एक ही न्यूज़ चैनल देखने के लिए कहा जाता था. यही नहीं, परमबीर सिंह के मुताबिक छानबीन में कई ऐसे घर भी मिले जिसमें कोई नहीं रहता था मगर TRP बढ़वाने के लिए एक न्यूज़ चैनल चलाकर छोड़ दिया जाता था.
आगे मीडिया से बात करते हुए मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा की इस मामले में हंसा कंपनी के अब तक 3 लोग गिरफ्तार किये जा चुके है और बाकि लोगों की पुलिस तलाश कर रही है. गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज़ कर लिया है.
इस मामले में कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा है की रिपब्लिक टीवी भी TRP फर्जीवाड़े में शामिल है. यह भी अपनी व्यूअरशिप बढ़वाने के लिए पैसे देता था. इसके मालिक होने के नाते अर्नब गोस्वामी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.
भारत में TRP मीटर लगाने का काम BARC नाम की एजेंसी करती है. पूरे देश में लगभग 30000 TRP मीटर लगे है और अकेले मुंबई में इनकी संख्या 2000 है. TRP वो मानक है जिससे यह माना जाता है की भारत में लोग सबसे ज्यादा टीवी में क्या और किसे देख रहे है. जिसका जितना TRP उसको उतने ज्यादा विज्ञापन. टीवी की विज्ञापन इंडस्ट्री का एस्टीमेट 30 से 40 हजार करोड़ के बीच लगाया जाता है.
BARC ने टॉप मीटर लगाने का काम हंसा नाम की कंपनी को सौंपा था. हंसा के कुछ पूर्व कर्मचारियों ने यह डाटा न्यूज़ चॅनेल्स के साथ शेयर किया जिसके बाद ये गोरकधंधा शुरू हुआ.
वहीं दूसरी तरफ रिपब्लिक टीवी की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी हुआ है जिसमें उसने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है. रिपब्लिक टीवी ने मुंबई पुलिस के ऊपर आरोप लगते हुए कहा है की सुशांत सिंह राजपूत और पालघर मामले में मुंबई पुलिस की नकमियाबी उजागर करने की वजह पुलिस उन्हें फ़साने की कोशिश कर रही है. यही नहीं, रिपब्लिक टीवी मुंबई के कमिश्नर परमबीर सिंह पर मानहानि का केस भी करेगा.
क्या मजबूर और कमजोर हो गया है लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, सबूत है यह खबर
