मुंबई हाईराइज में भीषण आग के बाद 2 की मौत, कई घायल

मुंबई में आज सुबह एक 20 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। गोवालिया में गांधी अस्पताल के सामने कमला भवन की 18वीं मंजिल पर सुबह करीब सात बजे लगी भीषण आग में कम से कम 15 लोग घायल हो गए।

अब मायानगरी में होगा खेला? आज से तीन दिनों तक मुंबई में डेरा डालेंगी ममता बनर्जी, उद्धव-शरद से भी मिलेंगी

ममता बनर्जी अपने गृह राज्य में निवेश आमंत्रित करने के उद्देश्य से एक दिसंबर को राज्य के उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को मुंबई में होंगी और उनकी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार से मिलने की उम्मीद है।

उद्धव ठाकरे को लेकर दिए गए बयान पर घिरे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, हुए गिरफ्तार

महाराष्ट्र में नारायण राणे द्वारा विवादित बयान देने के बाद शिवसेना ने अब आक्रामक रूप धारण कर लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ राणे के विवादित बयान के बाद अब राज्य भर में शिवसैनिकों ने तीव्र विरोध जताना शुरू कर दिया है जो अब हिंसा का रूप लेता हुआ नजर आ रहा है।

1993 मुंबई दंगे- 28 साल बाद एक शख्स निकला निर्दोष

1993 मुंबई दंगों से जुड़े मामले में मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने 28 साल बाद एक आदमी को यह कहते हुए बरी किया वह निर्दोष है। अदालत ने कहा है कि यह शख्स सिर्फ़ दंगे की घटना का प्रत्यक्षदर्शी था।

मुंबई- बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ दर्ज की गई 7 एफआईआर

मुंबई में हुए भारतीय जनता पार्टी की जन आर्शीवाद यात्रा को लेकर उद्धव सरकार सख्त नजर आई। यात्रा के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के आरोप में मुंबई के विले पार्ले, खेरवादी, माहिम, शिवाजी पार्क, दादर, चेंबूर और गोवांडी पुलिस थाने में कार्यकर्ताओं के खिलाफ सात एफआईआर दर्ज की गई हैं।

मुंबई में शर्तों के साथ आम यात्रियों के लिए फिर से चलेंगी लोकल ट्रेनें

राहत की खबर के बीच महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को घोषणा कर बताया कि कोविड रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके मुंबई निवासी 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में सफर कर सकते हैं।

परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने के लिए आया शिल्पा शेट्टी का बड़ा बयान

राज कुंद्रा के अश्लील फिल्मों के केस में मीडिया द्वारा अपना नाम घसीटे जाने और अपुष्ट खबरें छापने मामले में शिल्पा शेट्टी बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंची थीं, हालांकि फिलहाल उन्हें कोर्ट से कुछ खास राहत नहीं मिली।

पुलिस की पूछताछ के दौरान रो पड़ी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा के फंसने के बाद शुक्रवार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के बंगले पर भी छापेमारी की।

मुंबई में आई मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, गई कई जानें

मुंबई में लगातार भारी बारिश होने से कई जगह पानी भर गया है। लगातार ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें देखा जा सकता है कि स्थिति कितनी भयावह है। मुंबई के चेंबूर के भारत नगर इलाके में एक दीवार गिरने से हुए हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

अर्नब गोस्वामी की गिरफ़्तारी पर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार आमने सामने, अमित शाह ने कहा यह घटना आपातकाल की याद दिलाती है

रिपब्लिक टीवी के चीफ एडिटर अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने का मुद्दा अब पूरी तरह से राजनितिक रंग ले चुका है. इस मसले को लेकर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार एक दूसरे के आमने-सामने खड़ी नज़र आ रही है. केंद्र सरकार इस मामले को जहां तानाशाही रवैया बता रही है वहीँ महाराष्ट्र सरकार का कहना है की कानून अपना काम कर रहा है.

अर्णब गोस्वामी हिरासत में लिए गए, संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा- कल आपके साथ भी हो सकता है…

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को मुम्बई पुलिस आज सुबह हिरासत में लिया है। अर्णब गोस्वामी को 2018 में एक इंटीरियर डिज़ाइनर और उसकी माँ द्वारा आत्महत्या करने के मामले में हिरासत में लिया गया। इस दौरान अर्णब ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। अर्णब ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की है।

अभिनेता विजय राज गिरफ्तार, महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पढ़ें

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विजय राज को मुम्बई पुलिस ने गोंदिया स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। विजय राज पर उनकी क्रू मेंबर में शामिल एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के मुताबिक विजय राज हाल ही में बालाघाट में अपनी फिल्म शेरनी की शूटिंग के लिए पहुंचे थे।

Mumbai: करणी सेना ने एडल्ट वेब सीरीज की रुकवाई शूटिंग, थाने में शिकायत दर्ज करवाई

मुंबई के मलाड वेस्ट में कल देर शाम करणी सेना ने जबरन एडल्ट वेब सीरीज की शूटिंग रुकवा दी. यही नहीं करणी सेना ने वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ करणी सेना थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है और सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है.

मुंबई पुलिस ने न्यूज़ चैनलों की TRP फर्जीवाड़े का किया भंडाभोड़, अर्नब गोस्वामी पर भी लटकी गिरफ्तारी की तलवार

मुंबई पुलिस ने न्यूज़ चैनल्स की TRP को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. मुंबई पुलिस ने TRP को लेकर चल रहे गोरख धंधे का पर्दा फाश किया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक Republic TV समेत 2 अन्य मराठी चैनल पर आरोप लगाया है की यह पैसे देकर TRP खरीदते थे.

कंगना ने BMC को नोटिस भेज माँगा 2 करोड़ का मुआवज़ा, जल्द प्रधानमंत्री मोदी से भी कर सकती है मुलाकात

अभिनेत्री कंगना रनौत ने BMC को उनके बंगले में तोड़-फोड़ करने को लेकर नोटिस भेजा है. नोटिस में कंगना ने 2 करोड़ रूपए का हर्ज़ाना देने की मांग की है.

रिया चक्रवर्ती को इस जेल में किया गया शिफ्ट, NCB सेल में जागते हुए कटी रात

कोर्ट में पेशी के बाद कल रात उनकी रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सेल में ही उनकी रात कटी। इसके बाद आज सुबह उन्हें भायखला जेल शिफ्ट कर दिया गया है।

सुशांत केस में नया खुलासा, रिया ने पोस्टमॉर्टम के वक़्त कहा ‘सॉरी बाबू’, ट्विटर पर लोग पूछ रहे आखिर क्यों?

लोग #whySorryRhea का भी प्रयोग कर आने सवाल पूछ रहे हैं। आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नही जब इस तरह के हैशटैग टॉप ट्रेंड में शामिल हैं

सुशांत मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भड़की शिवसेना, मुखपत्र सामना में लिखी ऐसी बात

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में हर दिन एक नया राज सामने आ रहा, हर दिन एक नई मांग सामने आ रही, हर दिन एक नया विवाद और इस विवाद के पटापेक्ष की कोशिश में अदालती फैसले सामने आ रहे हैं। अभिनेता की मौत का यह मामला अब दो राज्यों की लड़ाई का मुद्दा बन गया है। एक तरफ महाराष्ट्र सरकार सीबीआई से बच रही थी वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी। इसके बाद अदालत ने भी कल इस फैसले पर मुहर लगा दी।