Mumbai: करणी सेना ने एडल्ट वेब सीरीज की रुकवाई शूटिंग, थाने में शिकायत दर्ज करवाई

मुंबई के मलाड वेस्ट में कल देर शाम करणी सेना ने जबरन एडल्ट वेब सीरीज की शूटिंग रुकवा दी. यही नहीं करणी सेना ने वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ करणी सेना थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है और सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है. 

सूत्रों के अनुसार करणी सेना को पता चल की मलाड वेस्ट स्थित मनीषा बंगलो में एक एडल्ट वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है. इसके बाद करणी सेना के कुछ कार्यकर्ता वहाँ पहुँच गए और जमकर हंगामा किया. इसके बाद उन्होंने वहाँ शूटिंग भी रुकवादी. 

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत किया. करणी सेना का आरोप है की इस तरह की वेब सीरीज देश की संस्कृति को खराब कर रही है और वह इसका जमकर विरोध करते है. करणी सेना ने यह भी आरोप लगाया की वेब सीरीज के नाम पर आजकल अश्लीलता परोसी जा रही है. यह इस तरह की किसी भी वेब सीरीज को नहीं बनने देंगे. 

हालाँकि इस मसले पर पुलिस या वेब सीरीज के निर्माताओं की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

इससे पहले भी फिल्म जोधा-अकबर और पद्मावत की शूटिंग की शूटिंग जबरन रुकवाने को लेकर करणी सेना सुर्खियों में आ चुकी है. 

अक्टूबर महीने में रिलीज़ होने जा रही है ये 5 वेब सीरीज, एक का तो करोड़ों दर्शक को कब से है इंतज़ार, आप भी देखें ट्रेलर्स

इस दिन रिलीज होगा मिर्जापुर-2, इंतजार हुआ खत्म, जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *