हाथरस बलात्कार और हत्या मामले में CBI ने जांच हाथ में लेते ही FIR दर्ज कर ली है. सीबीआई की टीम ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू करदी है. इसे मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए सीबीआई ने एक स्पेशल टीम बनाई है. हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने यह केस सीबीआई को सौंपा है.
हाथरस मामले को लगभग 1 महीना होने वाला है. इस मामले में हर रोज़ नए खुलासे हो रहे है. यह केस सबसे पहले हाथरस पुलिस, फिर उसके बाद यूपी SIT के पास गया और अब इसे सीबीआई को सौंप दिया गया है. हालांकि परिवार की मांग थी की इस मसले को यूपी SIT को ही सौंपा जाए.
इस मामले में अभी तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. चारों के ऊपर बलात्कार और हत्या का केस दर्ज है. हालंकि चारों ने हाल ही में जेल से एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें उन्होंने खुद को बेक़सूर बताया था. इस चिट्ठी के बहार आने के बाद काफी हंगामा भी हुआ.
पीड़िता को इन्साफ दिलाने के लिए जहां एक ओर देशभर में धरने-प्रदर्शनों का दौर चला, वहीँ दूसरी ओर चारों दोषियों के पक्ष में आसपास के गावों के लोग लामबंद हो गए है. उनका मानना है की चारों आरोपियों को इस केस में फसाया जा रहा है.
हाथरस मामले के बाद गृह मंत्रालय ने महिला सुरक्षा को लेकर राज्यों को जारी की एडवाइजरी, पढ़ें
हाथरस मामले पर बोले एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, कहा-कांग्रेस का हाथ दंगाइयों के साथ
हाथरस मामले के आरोपियों ने लिखी चिट्ठी, कहा- हम निर्दोष, ऑनर किलिंग का है मामला, पढ़ें
