तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध-प्रदर्शन और धरना जारी है. दिल्ली पहुंचे किसानों की आज बैठक हो रही है, जिसमें वो आगे की रणनीति तय करेंगे. इससे पहले शुक्रवार-शनिवार की रात हजारों किसानों ने हरियाणा-दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर गुजारी.
मुंबई के मलाड वेस्ट में कल देर शाम करणी सेना ने जबरन एडल्ट वेब सीरीज की शूटिंग रुकवा दी. यही नहीं करणी सेना ने वेब सीरीज के निर्माताओं के खिलाफ करणी सेना थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है और सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है.