राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, ₹60 करोड़ के फ्रॉड केस में होगी पूछताछ

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को ₹60 करोड़ के घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। राज कुंद्रा को पहले बुधवार को समन मिला था, लेकिन उन्होंने और समय मांगा था, इसलिए पूछताछ की नई तारीख 15 सितंबर तय की गई थी।

साथ ही एक नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के ऑडिटर को भी समन भेजा गया है। यह मामला दीपक कोठारी नामक 60 वर्षीय व्यवसायी ने दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने उन्हें ₹60 करोड़ का निवेश-लोन का सौदा दिखाकर धोखा दिया है।

दीपक कोठारी, जो लोटस कैपिटल फाइनेंस सर्विसेज़ के डायरेक्टर हैं, ने बताया कि उन्होंने 2015 से 2016 के बीच दो बार निवेश के नाम पर ₹60 करोड़ से अधिक राशि उनके कंपनी ‘बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड’ में दी थी। लेकिन बाद में पता चला कि यह पैसा व्यावसायिक कार्य के बजाय निजी उपयोग के लिए उपयोग किया जा रहा है।

राज कुन्द्रा और शिल्पा शेट्टी की तरफ से वकील ने आरोपों को खारिज किया है और कहा कि यह मामला पूरी तरह से सिविल नेचर का है और NCLT में निपट चुका है। फिलहाल FIR जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।

अब राज कुंद्रा से EOW द्वारा विस्तार में पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *