किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज: फैंस का इंतजार हुआ खत्‍म, ट्रेलर रिलीज होते ही सलमान खान का एक्शन फेस आया सामने

बॉलीवुड स्‍टार सलमान खान की लेटेस्‍ट फिल्‍म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सलमान खान के फैंस को लंबे समय से इसका इंतजार था।

हालांकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने से पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने के टाइम का ऐलान किया था।

मालूम हो कि भाईजान की ये फिल्‍म पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में छाई हुई है। यही वजह है कि आए दिन कोई न कोई अपडेट इसे लेकर सामने आता है।

एक-एक करके फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। फिल्‍म का ट्रेलर बेहद दिलचस्‍प और रोमांचक और एक्‍शन से भरपूर है।जिसे प्रशसंक बेहद पसंद कर रहे हैं।

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्शन, लव, रोमांस, फैमिली ड्रामा और इमोशन्स की भरमार है।ट्रेलर में सलमान खान और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री बेहद अच्‍छी नजर आ रही है।
फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।
सलमान खान की फिल्म ईद के दिन रिलीज होने जा रही है।21 अप्रैल को फिल्‍म थियेटर में रिलीज हो जाएगी। आखिरी बार सलमान खान की फिल्म भारत थिएटर में रिलीज हुई थी। जिसके बाद अब उन्हें इस फिल्म में बड़े पर्दे पर देखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *