भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने कहा कि बुधवार सुबह पंजाब के बठिंडा सैन्य स्टेशन के अंदर गोलीबारी की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।
सेना ने कहा कि स्टेशन की त्वरित प्रतिक्रिया टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और उन्हें घेर लिया गया है और सील कर दिया गया हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी हैं।
चार लोगों की मौत की खबर हैं। सेना ने कहा कि गोलीबारी की घटना सैन्य स्टेशन के अंदर सुबह करीब 4.35 बजे हुई।
बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुराना ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि सेना के एक जवान ने सुरक्षित परिसर में संभवत: दूसरों पर गोलियां चलाईं। घटना की जानकारी तत्काल नहीं मिल पाई हैं।
