बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब दूसरे और तीसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के एलान के साथ नामांकन की गति भी तेज हो गई है। इन्ही ख़बरो के बीच अब दलों की तरफ से स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जा रही है।
पहले जहां बीजेपी और भाकपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट निकाली वहीं अब राजद की तरफ से भी स्टार प्रचारकों की सूची आ गई है।
राजद की तरफ से जारी की गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में लालू परिवार के ही चार सदस्य शामिल हैं। लालू परिवार से इस लिस्ट में राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव का नाम शामिल है।
वहीं इस लिस्ट में राजद के साथ महागठबंधन में शामिल दलों के किसी भी बड़े नेता को जगह नही दी गई है। सहयोगी दल तो दूर की बात इस लिस्ट में ही राजद के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल नही हैं। स्टार प्रचारकों में कुल 4 महिलाएं और 5 मुस्लिम नेताओं को जगह दी गई है।
आपको बता दें कि जैसे राजद की सूची आने के बाद नामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं वैसे ही बीजेपी की सूची आने के बाद हुआ था। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची से रूढ़ी और शहनवाज का नाम गायब रहने पर सवाल उठे थे।
हालांकि दोनों दलों की सफाई एक जैसी है और वह यह है कि आयोग ने सिर्फ 30 नाम मांगे थे और सब को जगह देना संभव नही है।
गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के तहत अब तक लगभग 32 करोड़ श्रमदिवस रोजगार सृजित किए गए
बिहार चुनाव – पहले चरण के लिए 52,000 से ज्यादा मतदाता पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने इस वर्ष “कामधेनु दीपावली अभियान” मनाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया
बिहार विधानसभा चुनाव- तेजप्रताप को मिला राजद से सिंबल, बदल गई है सीट
