बिहार चुनाव में रैलियों और सभाओं का दौर शुरू हो गया है. पटना के चुनावी रण में दिगज्जों ने उतरना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में कल जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार बेगूसराय ने चुनावी रैली को सम्भोधित किया. बेगूसराय की 2 विधानसभा सीट बखरी एवं तेघड़ा के लिए सीपीआई के सूर्यकांत पासवान और राम रतन सिंह ने नामांकन भरा है.
इस रैली में कन्हैया ने जमकर बीजेपी पर आक्रमण किया. कन्हैया ने कहा की मुझे आज भी लोग देशद्रोही कहकर पुकारते है. मगर यह जब तक पुकारेंगे जब तक मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो जाता क्यूंकि बीजेपी में शामिल होते ही तो लोगों के सारे पाप धुल जाते है. वह गंगा की तरह पवित्र हो जाते है.
इस क्रम में कन्हैया ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का उदाहरण दिया. कन्हैया ने कहा की जब सिंधिया कांग्रेस में थे तो सबसे खराब इंसान थे मगर बीजेपी में शामिल होते ही वह सबसे अच्छे इंसान हो गए.
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर हमला करते हुए कन्हैया ने कहा की पहले सुनते थे की EVM हैक होती थी मगर अब तो CM भी हैक होने लगे है. दरअसल नितीश कुमार पिछले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का हिस्सा थे और चुनाव जीते थे मगर बाद में नितीश ने अलग होकर बीजेपी के साथ सरकार बनाली थी.
चिराग पासवान और लोजपा पर हमला करने से भी कन्हैया कुमार नहीं चूके। उन्होंने कहा की NDA दो तरह से चुनाव लड़ रही है. एक साथ मिलकर और एक अलग होकर. इसलिए लोगों को जुमले बाजी पर ध्यान न देकर विकास के मुद्दों पर वोट करना चाहिए.
गरीब कल्याण रोज़गार अभियान के तहत अब तक लगभग 32 करोड़ श्रमदिवस रोजगार सृजित किए गए
बिहार चुनाव – पहले चरण के लिए 52,000 से ज्यादा मतदाता पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान
राष्ट्रीय कामधेनु आयोग ने इस वर्ष “कामधेनु दीपावली अभियान” मनाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया
बिहार विधानसभा चुनाव- तेजप्रताप को मिला राजद से सिंबल, बदल गई है सीट
राजद के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सहयोगी समेत कई बड़े नाम गायब, लालू परिवार से चार नाम, जानें
