बिहार विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन और प्रचार का सिलसिला अब जोर पकड़ने लगा है। अलग-अलग दल और नेता एक दूसरे पर आरोपों के शब्दबाण चला रहे हैं। खास बात यह है कि दावों और कागजों पर मिली उपलब्धि के भरोसे ही इस बार चुनावी वैतरणी पार करने की तैयारी है।
बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब दूसरे और तीसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के एलान के साथ नामांकन की गति भी तेज हो गई है। इन्ही ख़बरो के बीच अब दलों की तरफ से स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जा रही है।
बिहार विधानसभा को लेकर आज पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। अब दलों के उम्मीदवार जनता के नजरों में है और जीत के लिए अब हर दांव पेंच आजमाया जाने लगा है।
राजनीति में हर दल और नेता यही चाहता है कि किसी भी कीमत पर उसे ऐसी सीट मिले जहाँ से वह चुनाव जीत सके और जनता उसे स्वीकार कर सके। खास कर जब छवि को पहले से ठीक साबित करने की चुनौती और बड़बोलेपन से निपटने की चुनौती सामने हो तो यह और अहम हो जाता है।