तेजस्वी-तेजप्रताप के आय के स्रोत पर राजद ने दिया सुशील मोदी को जवाब, कहा- आयकर विभाग से बात कर लें

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर अलग अलग दलों के नेता एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। कहीं व्यक्तिगत बातों को मुद्दा बनाया जा रहा तो किसी के द्वारा परिवार पर सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव से उनके चुनावी हलफनामे को लेकर सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कि तेजस्वी क्रिकेट में विफल रहे, पढ़ाई सिर्फ नौंवी तक कि है, उनके पास न नौकरी है न व्यवसाय तो कहां से आई इतनी संपत्ति? 


सुशील मोदी के इस सवाल का जवाब अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से राजद प्रवक्ता मनोज झा द्वारा दिया गया है। मनोज झा ने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि श्री मोदी अपना सोचें।

दावा किया कि भाजपा ने तय कर लिया है बिहार चुनाव के बाद सुशील मोदी को मिजोरम का राज्यपाल बना दिया जाएगा। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने हलफनामे में जो भी जानकारी दी, आयकर विभाग के पास उसकी पूरी जानकारी है, सुशील मोदी आयकर विभाग से बात कर लें। 


आपको बता दें कि तेजस्वी के अलावा सुशील मोदी ने उनके बड़े भाई तेजप्रताप से भी संपत्ति के स्रोत को लेकर सवाल पूछे थे। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह तक कह दिया था कि लालू की तरह तेजस्वी के जीवन का एक बड़ा हिस्सा भी जेल में बीतेगा।

वहीं जब सृजन घोटाले को लेकर सुशील मोदी से सवाल पूछा गया तो वह यह कह गए कि किसी को अगर जांच पर शक है तो कोर्ट जा सकता है। सुशील मोदी के इस बयान और सवाल पर सोशल मीडिया यूज़र्स उन्हें 15 साल तक सरकार चलाने के बाद उसका हिसाब देने की मांग करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *