बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अब धीरे धीरे उम्मीदवारों की सूची आने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले जहां महागठबंधन की तरफ से राजद और सीपीआई(एम) ने कुछ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी वहीं अब एनडीए में शामिल दल भी उम्मीदवारों के नामों का एलान करने लगे हैं। बीजेपी की पहली लिस्ट जहां आज शाम तक आने की उम्मीद है वहीं जदयू की तरफ से 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है।
देखें लिस्ट-
1. मसौढ़ी से नूतन पासवान
2. कुर्था से सत्यदेव कुशवाहा
3.बेलहर से मनोज यादव
4.नवादा से कौशल यादव
5.जमालपुर से शैलेश कुमार
6.नोखा से नागेंद्र चंद्रवंशी
7.जगदीशपुर से कुसुमलता कुशवाहा
8.रोतहास के करहगर से वशिष्ठ सिंह
9.मोकामा से राजीव लोचन
10.बरबीघा से सुदर्शन
11.झाझा से दामोदर रावत
12.सूर्यगढ़ा से रामानंद मंडल
जानकारी के मुताबिक जदयू की तरफ से घोषित इन प्रत्यशियों को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिश कुमार ने सिंबल भी अलॉट कर दिया है। इसके अलावा भी पार्टी द्वारा तय किये गए उम्मीदवारों को दल के बड़े नेता नामांकन और आगे की तैयारी के लिए फ़ोन कर दिशानिर्देश दे रहे हैं।
