कोरोना महामारी की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद राजधानी दिल्ली में स्कूल और कॉलेजों को खोले जाने की तैयारियां की जा रही हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा गठित विशेषज्ञों की एक समिति ने राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की सिफारिश की है।
Tag: #Coronawarriors
दिल्ली के पुलिस आयुक्त के रूप में राकेश अस्थाना की नियुक्ति पर भड़के आप नेता
बाद में दिल्ली विधानसभा ने अस्थाना की दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के तौर पर नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है और गृह मंत्रालय से नियुक्ति वापस लेने को कहा है। सदन में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस नियुक्ति पर सवाल खड़े करते बरसते हुए कहा कि “नेता विपक्ष की बात से साफ हो गया कि दिल्ली में अबतक जितने भी पुलिस कमिश्नर नियुक्त हुए हैं, वे सब नाकारे और निकम्मे थे। केंद्र में सरकार बनाए 7 साल हो गए हैं कम-से-कम एक अफसर ढंग का नियुक्त करना था।
धनबाद में जज के संदिग्ध मौत पर सख्त होते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने बताया हत्या का मामला
झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के एडीजे उत्तम आनंद की संदिग्ध मौत के मामले में प्रधान जिला जज की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए उसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया। घटना यह है कि बुधवार की सुबह जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद मार्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान रणधीर वर्मा चौक पर पीछे से एक ऑटो ने उन्हें बुरी तरह टक्कर मार दी। घटना के बाद ऑटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
