केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि राज्यों को इस माह दो करोड़ अतिरिक्त कोविड-19 टीकों की खुराकें उपलब्ध कराई गई हैं। राज्यों से पांच सितंबर को शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूली शिक्षकों को टीका लगाने को कहा गया है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “इस महीने हर राज्य को वैक्सीन उपलब्ध करवाने की योजना के अतिरिक्त 2 करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
हमने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि 5 सितंबर को मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूली शिक्षकों को प्राथमिकता देकर वैक्सीन लगाने का प्रयास करें।”
कोरोना महामारी संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से पहले पिछले साल मार्च में सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था। केंद्र ने पिछले साल अक्टूबर में कोरोना की स्थिति के अनुरूप स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।
कई राज्यों ने स्कूलों को आंशिक रूप से खोलना शुरू भी कर दिया था लेकिन कोविड की दूसरी लहर के बाद अप्रैल में फिर से सभी स्कूल पूरी तरह बंद कर दिए गए थे। स्थिति में सुधार को देखते हुए अब कई राज्यों ने स्कूलों को फिर से खोलना शुरू कर दिया है लेकिन शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों का पूर्ण टीकाकरण न हो पाने के कारण चिंता बनी हुई है।
ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है की खतरनाक कोरोना महामारी की तीसरी लहर छोटे बच्चों पर भारी पड़ सकती है।
Read More
- अब व्हाट्सएप से बुक करें कोरोना वैक्सीन के लिए स्लॉट, जानें कैसे
- अफगानिस्तान से हाईजैक हुआ यूक्रेन का विमान
- अफगानिस्तान मुद्दे को लेकर पीएम मोदी ने की रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत, जानें ब्यौरा
- पीएम मोदी ने तेजस्वी से पूछा लालू यादव का हालचाल
- बिहार- सीएम नीतीश आज देंगे चार स्टेट हाईवे का तोहफा
