अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में लोगों की समस्याएं सुनते वक्त राजद नेता तेजस्वी यादव आक्रोश में आ गए और बयान में कहा कि अगले तीन महीनों में बिहार में जद(यू) की सरकार गिर जाएगी। वह काफी दिनों बाद दिल्ली से पटना लौटे हैं। इस दिए गए बयान में नेता प्रतिपक्ष लगातार घिरते जा रहे हैं और उनकी इस भविष्यवाणी वाले बयान पर बिहार में सियासत तेज हो गई है।
Tag: #BiharVidhansabhaElection
तेजस्वी यादव ने इस नए तरीके से की चिराग पासवान को साथ लाने की कोशिश
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को साथ आने का न्योता दिया है। ऐसे में उन्होंने लोजपा के टूट के मास्टरमाइंड के पता होने की भी बात कही और इससे सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि जब 2010 में लोजपा का कोई भी एमपी-एमएलए नहीं था तब नेता लालू यादव ने रामविलास पासवान को राज्यसभा का सांसद बनाया और इसके साथ ही चिराग पासवान को सही दिशा तय करने की भी बात कही।
Bihar Election में हार के बाद एक्शन में लालू यादव की पार्टी RJD, इन तीन बड़े नेताओं को किया सस्पेंड
बिहार चुनाव 2020 में हार के बाद लालू यादव की पार्टी राजद एक्शन में है. राजद ने पार्टी विरोधी काम करने वाले तीन नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. इन नेताओं पर पार्टी के अधिकारिक उम्मीदवार को हराने का आरोप था. राजद ने तीनों को छह साल के लिए पार्टी से निकाला है. बिहार चुनाव में हार के बाद लालू यादव की पार्टी राजद ने उन नेताओं को बाहर किया है, पार्टी विरोधी काम कर रहे थे.
एसटीपीएल की2×660 क्षमता की बक्सर तापीय बिजली परियोजना को पीएफसी और आरईसी ने दी 8,520 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता
ऊर्जा क्षेत्र पर केंद्रित भारत की अग्रणी एनबीएफसी और ऊर्जा मंत्रालय के अधीन आने वाली पीएसयू पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) ने आरईसी लिमिटेड (आरईसी) के साथ मिलकर 2×660 मेगावाट की बक्सर तापीय बिजली परियोजना को 8,520.46 करोड़ रुपये का सावधि कर्ज देने के लिए 26 नवंबर, 2020 को एसजेवीएन थर्मल (प्रा.) लिमिटेड (एसटीपीएल) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
सदन में नीतीश का रौद्र रुप, तेजस्वी ने मर्यादा लांघी तो CM ने भरी सभा में शब्दों से ही रगड़ दिया
विधानसभा से 5 दिनों के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी को अपना रौद्र रुप दिखा दिया। दरअसल विधानसभा में तेजस्वी ने शब्दों की मर्यादा लांघते हुए यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार ने दूसरी संतान सिर्फ बेटी पैदा होने के डर से नहीं जन्माई। इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी तक कर डाली।
मेवालाल के बाद तेजस्वी के निशाने पर नीतीश के एक और मंत्री, जानें
बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद नई सरकार का शपथग्रहण समारोह भी हो चुका है। हालांकि अभी भी चुनाव के दौरान शुरू हुई जुबानी जंग रुकने का नाम नही ले रही है। आलम यह है कि नीतीश के मंत्रियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और इन सवालों से ऐसा बवाल उपजा की शपथ लेने के कुछ घंटों के अंदर शिक्षा मंत्री बनाये गए मेवालाल चौधरी को इस्तीफा देना पड़ा।
राजद की भाषा दोहरा रहे प्रशांत, 2015 में थे नीतीश के खास, जानें क्यों बदले सुर और कहां गई ‘बात बिहार की’
बिहार में 2015 विधानसभा चुनावों के नतीजों के एलान के ठीक एक दिन पहले सीएम आवास एक अणे मार्ग में गहमागहमी थी। मीडिया की गाड़ियां और कुछ चुनिंदा लोग सीएम आवास में जुटे थे। यह भीड़ उन लोगों की थी जो टीम पीके का हिस्सा थे। जिन्होंने इन चुनावों में नीतीश के लिए या यूं कहें कांग्रेस-राजद-जदयू के लिए रणनीति बनाई थी और आस्वस्त थे कि जीत तय है।
