Bihar Election में हार के बाद एक्शन में लालू यादव की पार्टी RJD, इन तीन बड़े नेताओं को किया सस्पेंड

बिहार चुनाव 2020 में हार के बाद लालू यादव की पार्टी राजद एक्शन में है. राजद ने पार्टी विरोधी काम करने वाले तीन नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. इन नेताओं पर पार्टी के अधिकारिक उम्मीदवार को हराने का आरोप था. राजद ने तीनों को छह साल के लिए पार्टी से निकाला है. बिहार चुनाव में हार के बाद लालू यादव  की पार्टी राजद ने उन नेताओं को बाहर किया है, पार्टी विरोधी काम कर रहे थे.

दल विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण राजद ने हरसिद्धि विधानसभा के तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने यह निर्णय विधानसभा प्रत्याशी द्वारा दिए गए फीडबैक के आधार फर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *