मसाला किंग महाशय धर्मपाल गुलाटी का हार्ट अटैक से निधन

एमडीएच मसाले कंपनी की स्थापना करने वाले महाशय धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया है. वो 98 साल के थे.

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गुरुवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिससे उनकी मौत हो गई. बीते तीन सप्ताह से वो अस्पताल में भर्ती थे.

भारत में एमडीएच मसालों के विज्ञापनों और डिब्बों पर उनकी तस्वीर की वजह से उन्हें काफ़ी पहचान मिली थी. 

एमडीएच मसाले कंपनी का नाम उनके पिता के काराबोर पर आधारित है. उनके पिता ‘महशियान दी हट्टी’ के नाम से मसालों का कारोबार करते थे. हालांकि लोग उन्हें ‘देगी मिर्च वाले’ के नाम से भी जानते थे.

उन्हें व्यापार और वाणिज्य के लिए साल 2019 में भारत के दूसरे उच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी नवाज़ा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *