बिहार चुनावों के बाद चिराग का बड़ा फैसला, लोजपा की सभी कमेटी भंग

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश की सभी जिला इकाई को भंग कर दिया है. चिराग ने बुधवार को पटना में लोजपा कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की. इसमें मेन विंग के साथ-साथ सभी प्रकोष्ठ को भी भंग कर दिया. बताया जा रहा है कि बैठक में कहा गया कि दो महीने के अंदर सभी नई कमेटी का गठन किया जाएगा.

चिराग पासवान  ने लोजपा की हार को लेकर समीक्षा बैठक की है. उन्होंने नेताओं से चुनाव में मिली हार का फिडबैक लिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चिराग पासवान ने साफ कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अगले विधानसभा चुनाव की अभी से तैयारी करनी है. चिराग ने अपनी पिछली कमेटी में युवाओं और अनुभवी नेताओं का सही गठजोड़ रखा था. जबकि नई कमेटी में क्‍या रहने वाला है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *