भ्रष्टाचार पर नीतीश का बड़ा वार, 85 पुलिसकर्मी बर्खास्त,644 पर भी हुई बड़ी कार्रवाई

बिहार में एक बार फिर सत्ता संभालने के कुछ दिनों के अंदर ही सीएम नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है। सरकार की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अलग-अलग भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त रहे कुल 85 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है जबकि 644 अन्य के खिलाफ भी कड़ी विभागीय कार्रवाई की गई है।


नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक बर्खास्त किये गए सभी पुलिसकर्मी शराब बंदी कानून के उल्लंघन, बालू खनन में भ्रष्टाचार और भूमि विवाद में उगाही जैसे मामलों में लिप्त पाए गए थे। इसी आधार पर इन सभी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।


इसके अलावा मद्य निषेध अधिनियम के क्रियान्वयन में कोताही, बालू के अवैध खनन और परिवहन में संलिप्तता, भूमि संबंधी मामले और भ्रष्टाचार के मामलों में लापरवाही के मामलों में 644 पदाधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की गई है।’


सरकार ने जिन गैजेटेड पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही और विभागीय कार्यवाही शुरू की है, उसकी कुल संख्या 38 है जिसमें से 2 आईपीएस अधिकारी है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इन 2 आईपीएस अधिकारियों को विभागीय कार्रवाई में बड़ी सजा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *