बिहार में बढ़ा अपराध तो लालू बोले-ठोंको ताली बजाओ गाल…

बिहार में अपराधी बेलगाम हैं। पिछले कुछ महीनों में शायद ही ऐसा कोई दिन बीता हो जिस दिन राज्य में किसी बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम न दिया हो। इन सब के बीच नीतीश के सुशासन पर जहां सवाल लगातार खड़े हो रहे हैं वहीं मीडिया और विपक्ष के सवालों ने भी बिहार पुलिस और नीतीश कुमार की चुनौतियां बढ़ा दी है। इन सब के बीच जेल में बंद लालू प्रसाद यादव भी नीतीश पर लगातार हमलावर हैं। लालू ने एक बार फिर एक ट्वीट के माध्यम से नीतीश कुमार पर हमला बोला है।


लालू प्रसाद यादव के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में लिखा गया,’ठोंको ताली, बजाओ गालबिहार में राजद सरकार के आखिरी साल 2004 में अपराध के कुल 1,15,216 मामले दर्ज हुए थे, जबकि नीतीश सरकार में 15 साल बाद, साल 2019 में कुल अपराध के आंकड़े बढ़कर 2,69,096 हो गए, यानी दोगुने से भी ज्यादा। अपराध दुगुना फिर भी “सुशासन” राज?’


गौरतलब है कि लालू और तेजस्वी लगातार बिहार में बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी ने नीतीश को विफल और अनुकंपाई मुख्यमंत्री तक बता चुके है। तेजस्वी ने कल किए अपने एक ट्वीट में लिखा था,’आदरणीय नीतीश जी, हम जानते है कि आप कमजोर मुख्यमंत्री है लेकिन फिर भी मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूँ कि कुर्सी के लालच में निर्दोष बिहारियों की बलि मत दिजीए।सत्ता संरक्षित सुशासनी गुंडों द्वारा गाजर-मूली की तरह आम आदमी को काटा जा रहा है और आप बेबस है? ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *