रांची- लालू की किडनी का बुरा हाल, डॉक्टर बोले-कभी भी काम करना बंद कर सकती हैं

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर एक बड़ी अपडेट आज सामने आई है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने यह अपडेट दी है। इसके मुताबिक कई बीमारियों से सालों से जूझ रहे लालू की किडनी की हालत काफी खराब है।


RIMS रांची में भर्ती राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का इलाज करने वाले डॉक्टर उमेश प्रसाद ने समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में कहा कि उनकी किडनी 25% फंक्शन कर रही है। कभी भी उनकी किडनी काम करना बंद कर सकती है। हमने लिखित में उच्च पदाधिकारी को भी इसकी सूचना दे दी है।


आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले काफी वक्त से रांची में हैं। कोरोना महामारी के दौर में उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया था। उनके स्वास्थ्य को लेकर आई अपडेट से पहले लालू की जमानत याचिका पर कल होने वाली सुनवाई छह हफ्ते के लिए टाल दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *