अपने बयान से पलटवारों में घिरे तेजस्वी यादव

अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में लोगों की समस्याएं सुनते वक्त राजद नेता तेजस्वी यादव आक्रोश में आ गए और बयान में कहा कि अगले तीन महीनों में बिहार में जद(यू) की सरकार गिर जाएगी। वह काफी दिनों बाद दिल्ली से पटना लौटे हैं। इस दिए गए बयान में नेता प्रतिपक्ष लगातार घिरते जा रहे हैं और उनकी इस भविष्यवाणी वाले बयान पर बिहार में सियासत तेज हो गई है।

तेजस्वी यादव ने इस नए तरीके से की चिराग पासवान को साथ लाने की कोशिश

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को साथ आने का न्योता दिया है। ऐसे में उन्होंने लोजपा के टूट के मास्टरमाइंड के पता होने की भी बात कही और इससे सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि जब 2010 में लोजपा का कोई भी एमपी-एमएलए नहीं था तब नेता लालू यादव ने रामविलास पासवान को राज्यसभा का सांसद बनाया और इसके साथ ही चिराग पासवान को सही दिशा तय करने की भी बात कही।

बिहार में बढ़ा अपराध तो लालू बोले-ठोंको ताली बजाओ गाल…

बिहार में अपराधी बेलगाम हैं। पिछले कुछ महीनों में शायद ही ऐसा कोई दिन बीता हो जिस दिन राज्य में किसी बड़ी वारदात को अपराधियों ने अंजाम न दिया हो। इन सब के बीच नीतीश के सुशासन पर जहां सवाल लगातार खड़े हो रहे हैं वहीं मीडिया और विपक्ष के सवालों ने भी बिहार पुलिस और नीतीश कुमार की चुनौतियां बढ़ा दी है

नीतीश के खिलाफ शाहनवाज़ का विकल्प, बिहार में बदलाव का बीजेपी प्लान

बिहार में जब कोरोना काल के दौरान 2020 में चुनाव हुए तो तमाम आशंकाएं प्रबल थी। एक तरफ तेजस्वी का आक्रामक तेज था तो दूसरी तरफ एनडीए के सबसे अहम सहयोगी रहे रामविलास पासवान के सुपुत्र चिराग की बगावत थी। नीतीश का अनुभवी चेहरा और सुशासन के वादे थे वहीं बीजेपी में चेहरे का घोर अभाव भी था।

रांची- लालू की किडनी का बुरा हाल, डॉक्टर बोले-कभी भी काम करना बंद कर सकती हैं

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सेहत को लेकर एक बड़ी अपडेट आज सामने आई है।

बिहार: ब्रांडेड कंपनियों की नकली शराब बनाने के रैकेट का खुलासा, एक गिरफ्तार

शराबबंदी के बावजूद शराब माफिया धड़ल्ले से अपने अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। इसी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा बेतिया में हुआ है।

पर्यटकों से गुलजार हुआ बिहार का यह इलाका, टाइगर देखने आ रहे सैलानी

पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर में कोरोना गाइड लाइन में हुए बदलाव के बाद रौनक लौटने लगी है. नए साल के आगमन पूर्व एक बार फिर पर्यटन नगरी वाल्मीकि टाइगर रिजर्व सैलनियों से गुलजार होने लगा है

भ्रष्टाचार पर नीतीश का बड़ा वार, 85 पुलिसकर्मी बर्खास्त,644 पर भी हुई बड़ी कार्रवाई

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए नीतीश कुमार सरकार ने 85 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने को लेकर विभागीय कार्रवाई चल रही थी. इसको लेकर नीतीश कुमार सरकार ने एक से सरकारी नोटिफिकेशन भी जारी किया है.

बिहार चुनावों के बाद चिराग का बड़ा फैसला, लोजपा की सभी कमेटी भंग

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार प्रदेश की सभी जिला इकाई को भंग कर दिया है. चिराग ने बुधवार को पटना में लोजपा कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की

फिर चूके तेजस्वी,चिराग की चुप्पी से सुशील मोदी की राह होगी आसान?

रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई बिहार की राज्यसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन है. आरजेडी ने एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान की मां रीना पासवान को महागठबंधन की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवार बनने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर वो तैयार नहीं हुए.

Bihar Election में हार के बाद एक्शन में लालू यादव की पार्टी RJD, इन तीन बड़े नेताओं को किया सस्पेंड

बिहार चुनाव 2020 में हार के बाद लालू यादव की पार्टी राजद एक्शन में है. राजद ने पार्टी विरोधी काम करने वाले तीन नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है. इन नेताओं पर पार्टी के अधिकारिक उम्मीदवार को हराने का आरोप था. राजद ने तीनों को छह साल के लिए पार्टी से निकाला है. बिहार चुनाव में हार के बाद लालू यादव की पार्टी राजद ने उन नेताओं को बाहर किया है, पार्टी विरोधी काम कर रहे थे.

चिराग को उम्मीद बिहार में जल्द दोबारा होंगे चुनाव, जानें क्या बोले

बिहार विधानसभा चुनाव अभी हाल ही में सम्पन्न हुए हैं हालांकि अभी भी स्थिर सरकार को लेकर तमाम आशंकाएं और सवाल उठ रहे हैं।

एसटीपीएल की2×660 क्षमता की बक्सर तापीय बिजली परियोजना को पीएफसी और आरईसी ने दी 8,520 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता

ऊर्जा क्षेत्र पर केंद्रित भारत की अग्रणी एनबीएफसी और ऊर्जा मंत्रालय के अधीन आने वाली पीएसयू पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) ने आरईसी लिमिटेड (आरईसी) के साथ मिलकर 2×660 मेगावाट की बक्सर तापीय बिजली परियोजना को 8,520.46 करोड़ रुपये का सावधि कर्ज देने के लिए 26 नवंबर, 2020 को एसजेवीएन थर्मल (प्रा.) लिमिटेड (एसटीपीएल) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

सदन में नीतीश का रौद्र रुप, तेजस्वी ने मर्यादा लांघी तो CM ने भरी सभा में शब्दों से ही रगड़ दिया

विधानसभा से 5 दिनों के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी को अपना रौद्र रुप दिखा दिया। दरअसल विधानसभा में तेजस्वी ने शब्दों की मर्यादा लांघते हुए यहां तक कह दिया कि नीतीश कुमार ने दूसरी संतान सिर्फ बेटी पैदा होने के डर से नहीं जन्माई। इस दौरान तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी तक कर डाली।

मेवालाल के बाद तेजस्वी के निशाने पर नीतीश के एक और मंत्री, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद नई सरकार का शपथग्रहण समारोह भी हो चुका है। हालांकि अभी भी चुनाव के दौरान शुरू हुई जुबानी जंग रुकने का नाम नही ले रही है। आलम यह है कि नीतीश के मंत्रियों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और इन सवालों से ऐसा बवाल उपजा की शपथ लेने के कुछ घंटों के अंदर शिक्षा मंत्री बनाये गए मेवालाल चौधरी को इस्तीफा देना पड़ा।

सिब्बल से बोले अधीर रंजन- बहुत दिक्कत है तो बना लें नई पार्टी या बदल लें दल, कांग्रेस में मचा बवाल

अधीर रंजन ने आगे बोलते हुए कहा कि सिब्बल एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं और उनकी पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंच है। उन्हें इस तरह से से सार्वजनिक टिप्पणी नही करनी चाहिए थी।

दिल्ली में छठ पर रोक को लेकर आप-बीजेपी में घमासान, मनोज तिवारी ने केजरीवाल को कहा नमकहराम

दिल्ली में छठ के अवसर पर बेशक दिल्ली सरकार ने इस बार छुट्टी का एलान कर दिया है लेकिन इसके बावजूद बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच छठ के मुद्दे पर तकरार बढ़ती नजर आ रही है। यह तकरार छठ के सार्वजनिक आयोजन पर लगाई गई रोक को लेकर बढ़ी है।

बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल के कारनामे वायरल, पत्नी की मौत पर जांच की मांग, नियुक्ति घोटाला, गलत राष्ट्रगान गाने पर भी बवाल

बिहार की नई नवेली सरकार में शिक्षा मंत्री का पद तारापुर से जदयू विधायक चुने गए मेवालाल चौधरी को दिया गया है। अब मंत्री बनते ही नीतीश के इस सिपहसालार के कारनामे सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में उनके एक से एक बयान और वीडियो घूमते नजर आ रहे हैं।

राजद की भाषा दोहरा रहे प्रशांत, 2015 में थे नीतीश के खास, जानें क्यों बदले सुर और कहां गई ‘बात बिहार की’

बिहार में 2015 विधानसभा चुनावों के नतीजों के एलान के ठीक एक दिन पहले सीएम आवास एक अणे मार्ग में गहमागहमी थी। मीडिया की गाड़ियां और कुछ चुनिंदा लोग सीएम आवास में जुटे थे। यह भीड़ उन लोगों की थी जो टीम पीके का हिस्सा थे। जिन्होंने इन चुनावों में नीतीश के लिए या यूं कहें कांग्रेस-राजद-जदयू के लिए रणनीति बनाई थी और आस्वस्त थे कि जीत तय है।