औरंगाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में कठौतियां मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर बाद एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने 6 महिलाओं को कुचल डाला जिससे तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन की स्थिति गंभीर है।
Tag: #BiharElelction2020
सांसद प्रिंस राज ने भाई चिराग पासवान को की सुलह की पेशकश
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पारस गुट के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज रविवार को पटना पहुंच राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अध्यक्षता की और पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों और सभी प्रकोष्ठों के नेताओं के साथ-साथ दलित सेना के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि “लोजपा में न तो कोई टूट हुई और न ही कोई अलग गुट बना है
बिहार सरकार द्वारा ईडब्ल्यूएस को नहीं मिलेंगे अब आरक्षण के ये दो लाभ
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग(ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार ने झटका दिया है। ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को बिहार में पद व सेवाओं तथा शैक्षणिक संस्थाओं में नामांकन में मिलने वाले दस फीसद आरक्षण का कोई बैकलॉग तैयार नहीं किया जायेगा और आरक्षण के तहत तय सीट पर उम्मीदवार नहीं मिलने पर उस साल की रिक्ति खत्म हो जायेगी।
मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक का बहिष्कार कर दिखाए तेवर
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वाली अध्यक्षता की बैठक से, जिसमें भाजपा, जद(यू) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के विधायकों ने शिरकत की, सहनी और उनकी पार्टी के चार विधायक नदारद रहे। राजग की बैठक में शामिल नहीं होने से पर सहनी ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा कि “बिहार में राजग जैसा कुछ नहीं है।
