बिहार के औरंगाबाद जिले में तेज़ रफ्तार बोलेरो ने दर्दनाक हादसे में ली 6 लोगों की जान

औरंगाबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में कठौतियां मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर बाद एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने 6 महिलाओं को कुचल डाला जिससे तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन की स्थिति गंभीर है।

घटना की पुष्टि करते हुए औरंगाबाद के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायलों का इलाज चल रहा हैं।

घटना है कि लोगों ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखनीखाप मोड़ पर महिलाएं खेत में काम करने के बाद सड़क किनारे आराम कर रही थीं। इसी दौरान औरंगाबाद-पटना हाईवे पर तेज़ रफ्तार से आ रही बोलेरो 6 महिलाओं को रौंदते हुए निकल गई।

दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ स्थल पर उमड़ गई। उन्होंने बताया कि गाड़ी की स्पीड इतनी तेज़ थी कि मृतकों की बॉडी करीब 50 फीट तक उछाल खाते हुए जमीन पर गिरी। लोगों ने आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया जिसमें तीन की मौत हो चुकी थी जबकि तीन की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

मृतकों की पहचान कठौतिया निवासी रामाधार पासवान की पत्नी मुन्नी देवी (40 साल), विजय पासवान की पत्नी राममुन्नी देवी (35 साल) और बेटी ज्योति कुमारी (8 साल) के रूप में की गई है। हादसे में उर्मिला देवी, रीता और रुक्मिणी देवी गंभीर हुई हैं। तीनों का सदर अस्पताल औरंगाबाद में इलाज चल रहा है।

मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित लोग जमकर बवाल मचा रहे हैं और एनएच-139 जाम कर दिया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है लेकिन घटना से आक्रोशित परिजन और आसपास के ग्रामीण सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Read More

  1. सबसे लंबी पिंक लाइन पर आज से दौड़ेगी मेट्रो, समय और पैसे दोनों की होगी बचत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *