अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने माना- तालिबान के हाथों में अब अफगानिस्तान की बागडोर

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के साथ राजधानी काबुल की स्थिति भयावह हो गई है। हजारों की संख्या में लोग देश छोड़ने के लिए काबुल हवाईअड्डे की ओर भाग रहे हैं जिससे हवाई अड्डे पर विमानों में सवार होने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

इसी बीच अमेरिकी सेना द्वारा फायरिंग किए जाने में पांच लोगों के मारे जाने की सूचना आई है। कहा गया कि भीड़ को काबू करने के लिए अमेरिकी सैनिकों को बीच-बीच में हवाई फायरिंग करनी पड़ रही है। फिलहाल काबुल एयरपोर्ट अमेरिकी सेना के कब्जे में है।

लोगों की जबर्दस्त भीड़ के कारण स्थिति चरमरा गई। डर कर देश छोड़कर भाग रहे लोगों द्वारा जबर्दस्ती विमानों में चढ़ने की कोशिश की जा रही हैं। इस कारण एयरपोर्ट से विमान सेवाएं रोक दी गई है। ऐसा लग रहा है जैसे एयरपोर्ट पर किसी बस स्टेशन की तरह भीड़ जमा है।

डर के माहौल के बीच लोगों को जहां जगह मिल रही है, वे चढ़ रहे हैं, कई बिना लगेज लिए ही भाग रहे हैं। इससे पहले काबुल हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा था कि अफगानिस्तान का हवाई क्षेत्र अनियंत्रित है। इसके साथ,काबुल में मोबाइल रिचार्ज कराने में भी दिक्कत आ रही है।

ऐसे में लोग इंटरनेट और कॉल क्रेडिट आपात स्थिति के लिए बचा रहे हैं। तालिबान द्वारा कब्जे के बाद काबुल में अफरातफरी का माहौल है।

देश छोड़कर जाने के लिए लोग जल्दीबाजी में बैंकों से पैसा निकाल रहे हैं, वीजा बनवाने के लिए देशों की एम्बेसी के चक्कर काट रहे हैं। इसी को लेकर रविवार को काबुल के बैंकों और एम्बेसीज के आगे लोगों की लंबी कतारें नजर आईं।

इधर दूसरी तरफ,एअर इंडिया ने सोमवार को शिकागो-दिल्ली उड़ान का मार्ग बदलकर उसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शारजाह की ओर मोड़ दिया जिससे अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से बचा जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि शिकागो-दिल्ली की उड़ान विमान में ईंधन भरवाने के लिए शारजाह में उतरेगी और उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस बीच अफगान हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

तालिबान ने अफगानिस्तान में हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है जिसके कारण काबुल और दिल्ली के बीच की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

भारत की ओर से एयर इंडिया की कुछ फ्लाइट्स को एयर लिफ्ट के लिए रखा गया था लेकिन अब भारत से सभी उड़ानें बंद होने के बाद भारतीय नागरिक भी असहाय नजर आ रहे हैं।

Read More

  1. दिल्ली को मिली हाईटेक इलेक्ट्रिक फीडर बसों की सौगात
  2. राज्यसभा में हंगामा मामले पर बोले पीयूष गोयल, हो सख्त कार्रवाई
  3. 15 अगस्त को लेकर चाक चौबंद हुई सुरक्षा, नोएडा-दिल्ली के बीच लगा भीषण जाम
  4. संसद में हुआ हंगामा तो याद आईं सुषमा स्वराज, जानें क्यों?
  5. प्रधानमंत्री द्वारा जवाब न देने को तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार का बताया अपमान
  6. लाल किला से पीएम का ऐलान- देश मे लागू होगी गतिशक्ति योजना

One thought on “अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने माना- तालिबान के हाथों में अब अफगानिस्तान की बागडोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *