लड़का बिना चश्मे के नही पढ़ सका अखबार, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात

शादी ब्याह के मामलों में धोखाधड़ी का शिकार होना आम बात है। आए दिन ऐसी कई घटनाएं सामने आती है जिसमें वर या वधू पक्ष को एक दूसरे के अनचाहे राज़ या तो शादी के दिन या फिर शादी के सालों बाद पता चलते हैं

आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

आयकर विभाग ने उत्तरी भारत के एक प्रमुख पशुपालक के मामले में 18 नवंबर 2020 को तलाशी और सर्वेक्षण की कार्रवाई शुरू की। कानपुर, गोरखपुर, नोएडा, दिल्ली और लुधियाना में 16 स्थानों पर तलाशी और सर्वेक्षण की कार्रवाई की जा रही है।

सीएम योगी ने ट्वीट कर बताई संत कबीरनगर और बुलंदशहर की खासियत, एक जनपद एक उत्पाद में जानें क्या है खास

उत्तरप्रदेश सरकार वोकल फ़ॉर लोकल और एक जनपद एक उत्पाद योजना को राज्य सरकार जम कर प्रोत्साहित कर रही है। हर प्रोडक्ट और कलाकृति को पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार भी जमकर मेहनत करती नजर आ रही है।

यूपी उपचुनाव एग्जिट पोल- योगी मारेंगे मैदान या सपा-बसपा-कांग्रेस का बुलंद होगा झंडा, जानें

उत्तरप्रदेश विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर पिछले दिनों राज्य में राजनीतिक तापमान गर्म भी था। बीजेपी की तरफ से सीएम योगी आदित्यनाथ इन सातों सीटों पर प्रचार के लिए पहुंचे थे। अब नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। अलग-अलग चैंनलों के द्वारा इन सात सीटों के नतीजों को ले जारी किये गए एग्जिट पोल के मुताबिक 7 में से 5 सीटों पर बीजेपी कब्जा कर सकती है जबकि 2 सीटें सपा के खाते में जाती नजर आ रही हैं।

सीएम नीतीश ने पूछा- कौन किसको देश से बाहर करेगा? कहा- किसी मे ऐसा दम नही

किशनगंज की कोचाधामन सीट से एनडीए उम्मीदवार मुजाहिद आलम के लिए एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज कहा,’कौन ये दुष्प्रचार करता रहता है! कौन किसको देश से बाहर करेगा! ऐसा इस देश में किसी में दम नहीं है कि हमारे लोगों को, सब हिंदुस्तान के हैं सब भारत के हैं, कौन किसको बाहर करेगा साहब? सीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसी फालतू बातें करते हैं लेकिन इन बातों में कोई दम नही है।

मंदिर में नमाज के बाद मस्जिद में पढ़ी हनुमान चालीसा, चार गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के नंदबाबा मंदिर में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करने पहुंचे कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला अब बढ़ता नजर आ रहा है। इस मामले में यूँ तो केस दर्ज कर गिरफ्तारी भी की गई है इसके बाद आज यह मामला तब और गर्म हो गया जब कुछ युवक मथुरा के गोवर्धन स्थित एक मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंच गए

10 राज्यों की 54 सीटों पर उपचुनाव सम्पन्न, देखें कहाँ हुई बम्पर वोटिंग, कहाँ पीछे रहे मतदाता

मध्यप्रदेश की 28 सीटों के अलावा यूपी की सात, गुजरात मे आठ, झारखंड,कर्नाटक, नागालैंड और ओडिसा की दो दो सीटों और छत्तीसगढ़, हरियाणा और तेलंगाना की एक-एक सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव सम्पन्न हो गए। आज हुए मतदान की बात करें तो सबसे ज्यादा 83 फीसदी मतदान नागालैंड में हुआ जबकि सबसे कम 51 फीसदी उत्तरप्रदेश में हुआ।

राज्यसभा चुनाव- यूपी से बीजेपी के आठ, सपा-बसपा के एक-एक उम्मीदवार निर्विरोध जीते, देखें सूची

उत्तरप्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए। बीजेपी के हिस्से जहां 8 सीटें आईं वही सपा और बसपा के भी एक-एक उम्मीदवार ऊपरी सदन के लिए चुन लिए गए। आज नामांकन वापसी की आखिरी तारीख थी। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाणपत्र सहायक निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद मुशाहिद सईद ने सौंपा।

योगी के बाद लव जिहाद पर बोले शिवराज- कोई ये हरकत करेगा तो ठीक कर दिया जाएगा

अब यूपी सीएम योगी के बयान के बाद मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने आज इस मुद्दे पर बोलते हुए कहा,’लव के नाम पसर कोई जिहाद नही होगा।

यूपी के बहराइच में भीषण हादसा, सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जायरीनों से भरी गाड़ी गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर शिवदहा मोड़ पर एक अनजान वाहन से टकरा गई जिसके बाद यह भीषण हादसा पेश आया.

आदित्यनाथ के लव जिहाद पर कानून बनाने की बात पर ओवैसी का पलटवार, BJP-RSS मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाती है

एक और जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग की है वहीँ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने BJP-RSS पर देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है.

चुनावों के बीच बिहार से ‘गायब’ हुआ कोरोना, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

कोरोना वायरस के भारत मे आने के बाद सबसे ज्यादा चिंता बिहार, यूपी जैसे बड़ी आबादी वाले राज्यों को लेकर थी। यहां स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था को लेकर थी। इसी बीच बिहार से बदहाली की तस्वीरें आनी शुरू हो गईं। अस्पताल में मरीज मरते देखे गए। इसके बाद एक्शन में आई नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य सचिव को बदल डाला।

मायावती को अखिलेश से गठबंधन पर पछतावा,कहा-केस वापस लेकर गलती कर दी

उत्तरप्रदेश के राजनीति के दो परस्पर विरोधी जब साथ मिले थे तो सभी को यह आश्चर्य हुआ था कि ऐसा कैसे हुआ और क्यों हुआ। खैर यह गठबंधन फ्लॉप रहा और यूपी में बीजेपी की सरकार बन गई।

मेरठ में 15 टुकड़ों में बिखरा मिला महिला का शव, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका

फतेउल्लाहपुर गांव के कब्रिस्तान के पीछे कूड़ाघर में एक महिला की लाश के 15 टुकड़े प्लास्टिक में लपेटे मिले है. महिला का सर गायब है जिसकी वजह से उसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है.

दुकानों के अलॉटमेंट के दौरान बलिया में चली गोली, एक की मौत, सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

उत्तरप्रदेश के बलिया में ग्राम सभा दुर्जनपुर व हनुमानगंज की सरकारी कोटे के तहत दुकानों के आवंटन के लिए बुलाई गई एक बैठक के दौरान गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Acid Attack: गोंडा में 3 दलित बहनों पर एसिड फेंकने वाले को पुलिस ने मारी गोली, भागने की कर रहा था कोशिश

उत्तर प्रदेश के गोंडा में 3 दलित बहनों पर एसिड फेंकने वाले शख्श को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी. फिलहाल उसका स्थनीय अस्पताल में भरी करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.

उत्तर प्रदेश में नहीं रुक रहे दलित महिलाओं पर अत्याचार के मामले, गोंडा में 3 नाबालिक बहनो पर फेंका तेज़ाब, एक की हालत गंभीर

कल देर रात 3 दलित बहनों पर सोते हुए एसिड डाल दिया गया. 2 बहनों मामूली घायल हुई है मगर एक का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है.

राजस्थान के बाद अब यूपी के गोंडा में दबंगो ने पुजारी को मारी गोली, यहाँ भी ज़मीन विदाद से जुड़ा है मामला, 2 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोंडा में देर रात एक पुजारी को गोली मारने का मामला सामने आया है. घायल पुजारी को स्थनीय अस्पताल में भरी करवाया गया था मगर उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए उसे डॉक्टर ने लखनऊ रेफेर कर दिया।