मंदिर में नमाज के बाद मस्जिद में पढ़ी हनुमान चालीसा, चार गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के नंदबाबा मंदिर में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करने पहुंचे कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला अब बढ़ता नजर आ रहा है। इस मामले में यूँ तो केस दर्ज कर गिरफ्तारी भी की गई है इसके बाद आज यह मामला तब और गर्म हो गया जब कुछ युवक मथुरा के गोवर्धन स्थित एक मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंच गए।

यूपी के मथुरा के गोवर्धन में एक मस्जिद के भीतर कथित रूप से ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करने के लिए चार व्यक्ति गिरफ्तार हुए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने संचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा,’जनपद मथुरा का पुलिस प्रशासन पूरा मुस्तैद है। कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाने, माहौल खराब करने और किसी भी धार्मक स्थान की मर्यादा को भंग करने का काम करेगा तो मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर सख़्ती से कार्रवाई की जाएगी।

इन दोनों मामलों को लेकर राजनीतिक दल और आमलोग अपने अपने नजरिये से कमेंट कर रहे हैं। यह मामला सोशल मीडिया एप्प ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में शामिल है। इसके साथ ही आगरा के एक वीडियो भी ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर किया है। इस वीडियो में भी एक युवक मस्जिद के अंदर हनुमान चालीसा पढ़ता नजर आ रहा है।

नंदबाबा मंदिर में नमाज अदा करने के मामले में बहस तेज, मंदिर प्रशासन बोला- नही ली इजाजत

Mumbai: मंदिरों को खोलने को लेकर सिद्धिविनायक के सामने बीजेपी का प्रदर्शन, ‘मदिरा चालू, मंदिर बंद’ के लगाए नारे

मंदिर के बाद मस्जिद पर बवाल, बीजेपी सांसद बोले जामा मस्जिद तोड़ो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *