उत्तरप्रदेश के नंदबाबा मंदिर में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करने पहुंचे कुछ मुस्लिम युवकों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला अब बढ़ता नजर आ रहा है। इस मामले में यूँ तो केस दर्ज कर गिरफ्तारी भी की गई है इसके बाद आज यह मामला तब और गर्म हो गया जब कुछ युवक मथुरा के गोवर्धन स्थित एक मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने पहुंच गए