उत्तरप्रदेश के बलिया में ग्राम सभा दुर्जनपुर व हनुमानगंज की सरकारी कोटे के तहत दुकानों के आवंटन के लिए बुलाई गई एक बैठक के दौरान गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अफरातफरी के बीच विवाद और मारपीट में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को सीएचसी सोनबरसा में भर्ती कराया गया है ।
तनाव को देखते हुए गांव में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गयी है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना की जानकारी देते हुए बलिया के एसपी देवेंद्र नाथ ने कहा, “बैठक के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के बाद यह घटना घटी। जांच जारी है।”
बलिया की घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने वारदात के वक़्त मौके पर मौजूद आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के साथ वहां मौजूद एसडीएम, सीओ और पुलिस कर्मियों को निलंबित करने का निर्देश दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए यूपी के एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने कहा कि अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी और यदि उन्हें जिम्मेदार पाया जाता है, तो आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।
मोदी-योगी का सर काटने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
हाथरस मामले में विपक्ष के रवैये पर बोले योगी-गरीब की लाश पर राजनीति करने वाले इन चेहरों को पहचानिए
