Video- महबूबा के जेल से रिहा होते ही जम्मू में विपक्ष हुआ लामबंद, राजनीतिक तापमान बढ़ा

कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती को नजरबंद से मुक्त करने के बाद सियासी गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं पहले जहाँ उन्होंने अपने आवास पर एक बैठक कर कश्मीर के बड़े नेताओं से मुलाकात की वहीँ आज श्रीनगर में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के घर पर धारा 370 हटाए जाने को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी उपस्थित रही।

इस बैठक के बाद फ़ारुख़ अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने इस गठबंधन को पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन का नाम दिया है। हमारी मांग हैं कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को वो सारे अधिकार दिए जाएं जो हमसे छीने गए हैं। भारत सरकार राज्य के लोगों के उन अधिकारों को लौटाए जो उन्हें 5 अगस्त 2019 से पहले मिलते थे। उन्होंने आगे कहा कि,’हम कुछ दिन बाद फिर मुलाकात करेंगे, जिसमें आगे के जो कदम हमें उठाने हैं, वो आपके सामने लाएंगे।

रिहा होते ही महबूबा मुफ़्ती का ऑडियो मैसेज आया सामने , कहा “काले दिन का काला फैसला हर पल मेरे दिल और रूह पर वार करता रहा”

जम्मू-कश्मीर में अनुछेद 370 हटने के 14 महीने बाद रिहा हुई पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती

हिन्दू सेना ने चीनी दूतावास के बाहर फारूक अब्दुल्ला के लगाए पोस्टर, लिखा ‘प्लीज अडॉप्ट

भारत-चीन के विवाद के बीच फारुख अब्दुल्लाह का विवादित बयान, कहा- चीन की मदद से जम्मू-कश्मीर में फिर से लागू होगा अनुच्छेद 370, 35A

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *