अखबार दैनिक भास्कर के ऑफिसों पर पड़े ईडी के छापे, अखबार समूह ने इसे बताया पत्रकारिता को कुचलने का तरीका

देशभर में दैनिक भास्कर समूह के कई ऑफिस पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है। इसमें भोपाल,जयपुर और प्रेस परिषद समेत कई ऑफिस शामिल है।

हो सकती है कर्नाटक के मुख्यमंत्री की विदाई, 25 जुलाई को आएगा फैसला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने का संकेत देते हुए बी एस येदियुरप्पा ने इस संबंध में लगायी जा रही अटकलों पर पहली बार गुरुवार को चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर विचार करने और दाम कम करवाने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया आश्वासन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार जाने पर गौर नहीं किया है, लेकिन अब आपस में विचार कर इस पर फैसला लेंगे।

किसान प्रदर्शन को देखते हुए बंद कराए जा सकते हैं ये सात मेट्रो स्टेशन, हाई अलर्ट पर है नई दिल्ली

किसान संगठनों का कहना है कि सत्र खत्म होने तक उनके 200 प्रतिनिधि रोज नई दिल्ली में इकट्ठा होंगे और संसद का घेराव करते रहेंगे जब तक उनके मुद्दे को सुलझाया नहीं जाता। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। नई दिल्ली में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने पर ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर सियासी सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार उनके चर्चा में आने की वजह है, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों को लेकर किया गया उनका ट्वीट।

शुरू हुआ संसद का मानसून सत्र, पहले ही दिन देखने को मिला भारी हंगामा

कोरोना संकट के बीच 19 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी जिसमें कहा गया कि सांसदों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। इसके साथ ही विपक्षी दलों ने भी अपनी एक बैठक बुलाते हुए सरकार को मुद्दों के ऊपर घेरने की रणनीति तैयार की थी।

कैप्टन अमरिंदर ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, सिद्धू प्रकरण में जताई नाराजगी

पंजाब में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इससे पहले सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच की अनबन बढ़ती ही जा रही है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, हर संभावित मदद पहुंचाने का दिया निर्देश

हर साल की तरह इस बार भी बिहार बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। मॉनसून की शुरुआत में ही अत्यधिक वर्षा होने की वजह से इस बार समय से पहले ही बाढ़ आ गयी है। राज्य के 10 से भी अधिक जिले बाढ़ से प्रभावित हैं

नवजोत सिंह सिद्धू को अनिल विज के द्वारा नसीहत

गृह मंत्री विज ने सिद्धू से बार-बार अलग-अलग पार्टियों में जाकर पार्टियों को खराब ना करने से अच्छा एक अलग से पार्टी बना लेने को कहा। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “सिद्धू कौन-सी पार्टी में जाएंगे और कौन-सी पार्टी में नहीं, ये उनका व्यक्तिगत मामला है।

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, मुख्यमंत्री ने की अगवानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा कर रहे हैं और 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने वाले हैं। परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कोरोना से बचाव के लिए संसद में अपनाई जाएगी यह नई तकनीक

हालांकि 543 लोकसभा सदस्यों में से सिर्फ़ 29 सदस्यों ने टीका नहीं लिया जिनमें से 12 सदस्य या तो किसी मेडिकल कारणों से या कोविड से पीड़ित होने के कारण टीकाकरण नहीं करा पाए।

जीतन राम मांझी और राजद के नेताओं के बीच छिड़ा शब्दों का वार

बिहार में अपराध के मुद्दे पर और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बचाव करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बयान देते हुए इसे अब तक की सबसे बेहतर सरकार बताया।

नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की तारीफ कर पंजाब की सियासत का चढ़ाया पारा

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलते नहीं दिख रही है। इसी बीच सिद्धू के बयान ने पंजाब का सियासी पारा बढ़ा दिया है।

मंत्रिमंडल के बड़े बदलाव, जानें कौन किस कमेटी में हुआ शामिल

भाजपा की अगुआई वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता के दूसरे कार्यकाल का यह पहला फेरबदल और विस्तार है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मोदी की टीम में शामिल किए गए नए मंत्रियों के साथ प्रोन्नति किए गए सात मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जिसे मिलाकर कुल 15 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है। विस्तार से पहले कैबिनेट के कुल सदस्यों की संख्या 53 थी जिनमें से 12 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद कुल 41 सदस्य बचे। कैबिनेट फेरबदल में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है।

अभिनेता आमिर खान के ऊपर भाजपा सांसद के बिगड़े बोल

मध्यप्रदेश के मंदसौर से भाजपा सांसद सुधीर गुप्ता के बिगड़े बोल देखने को मिले। विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत की बात कहते हुए उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को घेरा।

प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे वाराणसी का दौरा, ये सब देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 8 महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा 15 जुलाई का बताया जा रहा है जहां वह 5 घंटे का समय बिताएंगे। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट चुका है।

12 जुलाई से फिर लगेगा जनता का दरबार, मुख्यमंत्री सुनेंगे समस्याएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लोगों की फरियाद सुनने का सिलसिला दोबारा शुरू होने जा रहा है। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन हर सोमवार को होगा जिसमें लोग अपनी समस्याएं लेकर पटना पहुंचेंगे।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर) के रूप में कार्यभार संभाला

जी किशन रेड्डी ने केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री (डोनर)के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बीएल वर्मा के साथ कार्यभार संभाला।

किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय, किसका बढ़ा कद और किसे मिली नई जिम्मेदारी, जानें

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में 43 नए मंत्रियों में 15 कैबिनेट हुआ 28 राज्य मंत्री बने एवं 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है। बुधवार को हुए बहुप्रतीक्षित फेरबदल और विस्तार में 43 मंत्रियों ने शपथ ली एवं सभी को मंत्रालय का प्रभार सौंप दिया गया है।

बड़े नामों को कैबिनेट से हटा पीएम मोदी ने दिया संदेश, नाम बड़े और दर्शन छोटे का फॉर्मूला नही चलेगा

मोदी सरकार 2.0 का कैबिनेट विस्तार अंततः हो गया। यह कैबिनेट विस्तार कई मामलों में अहम है। एक तरफ इस मंत्रिमंडल विस्तार में जहां कई बड़े नामों को मंत्री पद से हटाया गया