प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, मुख्यमंत्री ने की अगवानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा कर रहे हैं और 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने वाले हैं। परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि इस साल प्रधानमंत्री मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र का यह पहला दौरा होगा और करीब आठ महीने बाद वह यहां पहुंच रहे हैं। करीब 9 बजे प्रधानमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगुवानी की।

फिर बाबतपुर एयरपोर्ट से वह सीधे बीएचयू जाएंगे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा सड़क, जल परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि से जुड़ी लगभग ₹1500 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होगा। वाराणसी के सर्वांगीण विकास हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदयतल से आभार!”,

अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, “आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा वाराणसी में जापान और भारत के आपसी सहयोग के प्रतीक ‘रुद्राक्ष’ अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। काशी के पुरातन वैभव की पुनर्स्थापना के लिए संकल्पित आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद।”

इस बीच वाराणसी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने प्रधानमंत्री के संपूर्णानंद यूनिवर्सिटी आने से पहले कार्यक्रम स्थल से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर तक जहां भी दुकानें खुली थी उन्हें बंद कराने के साथ ही लोगों को सड़क पर भीड़ न लगाने की हिदायत दी।

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के बाहर की सड़क पर किसी को भी रुकने नहीं दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंचे जहां उनके स्‍वागत के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री आशुतोष टंडन, राधामोहन सिंह सांसद समेत कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान पूरा एयरपोर्ट परिसर छावनी में तब्‍दील कर दिया गया है।

एयरपोर्ट के चारों ओर और पूरे वाराणसी में चप्‍पे-चप्‍पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनके आगमन के पहले बीएचयू के प्रमुख प्रवेश द्वारों पर सिर्फ पास धारकों को प्रवेश दिया जा रहा। हेलीपैड की तरफ मीडियाकर्मियों से लेकर बिना सूची में शामिल जनप्रतिनिधियों का जाना वर्जित कर दिया गया है।

Read More

  1. नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की तारीफ कर पंजाब की सियासत का चढ़ाया पारा
  2. पोस्टर के जरिए शिवपाल यादव द्वारा बेटे के लिए सीट छोड़ने की लगने लगी अटकलें
  3. अब जनसंख्या नियंत्रण कानून पर भी नीतीश कुमार ने अपनाई भाजपा से अलग सोच
  4. जीतन राम मांझी और राजद के नेताओं के बीच छिड़ा शब्दों का वार
  5. दुनिया की विचित्र गोभी के फायदे हैं अनगिनत
  6. कोरोना से बचाव के लिए संसद में अपनाई जाएगी यह नई तकनीक
  7. स्वास्थ्य मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीटों से विपक्ष को दिया विश्लेषित जवाब

3 thoughts on “प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, मुख्यमंत्री ने की अगवानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *