लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) में दो फाड़ होने के बाद चल रही खींचतान का सिलसिला अभी रूका नहीं है। लोजपा(चिराग गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय को बिहार लोजपा संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
Tag: #coronarecoveriesinIndia
केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा द्वारा 300 से अधिक सीटें जीतने की जताई आशा,विपक्ष पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूरी तरह से आश्वासन देते हुए कहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। बाकी पार्टियों के बारे में उन्होंने कहा कि वे चुनाव लड़ सकते हैं, रोड पर भाषण बाजी कर सकते हैं,लेकिन जनता के दिलों को जीतने के लिए उन सभी को अभी 25 साल और इंतजार करना होगा।
आप नेताओं पर गुजरात में हुआ हमला, भाजपा को ठहराया दोषी
आम आदमी पार्टी(आप) के नेता इसुदान गढ़वी के काफिले पर बुधवार को गुजरात के जूनागढ़ में उनकी ‘जन संवाद यात्रा’ के दौरान कथित तौर पर हमला किया गया। आप ने आरोप लगाया कि नेताओं इसुदान गढ़वी, प्रवीण राम, महेश सवानी और अन्य के काफिले पर बुधवार को भाजपा की तरफ से हमला किया गया, हालांकि भाजपा ने सभी आरोपों से इनकार किया है।
