एसबीआई की जारी रिपोर्ट में अगस्त तक कोरोना के तीसरे लहर का किया गया दावा

कोरोना के नए मामलों में भले ही कमी आई हो लेकिन अभी भी दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है, इसी बीच तीसरी लहर को लेकर भले ही वैज्ञानिक एक मत ना हो लेकिन एसबीआई का मानना है कि अगस्त के तीसरे सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है और इसका पीक सितंबर में देखा जा सकता है।

‘कोविड19: द रेस टू फिनिशिंग लाइन’ टाइटल के तहत प्रकाशित की गई एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि वैक्सीनेशन ही बचाव का एक उपाय है। रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत में दूसरी लहर का पीक 7 मई से आएगा और अभी के हालात को देखते हुए जुलाई के दूसरे हफ़्ते से देश में रोजाना करीब 10,000 मामले देखे जा सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्रुप चीफ इकोनाॅमिक एडवाइजर सौम्य कांति घोष ने बताया कि ऐतिहासिक रुझानों के आधार पर कम से कम एक महीने बाद चरम सीमा के साथ 21 अगस्त तक मामले बढ़ना शुरू हो सकते हैं। भारत की अभी तक जहां करीब 4.6% जनता ने ही टीकाकरण कराया है, वहीं करीब 20.8% लोगों ने टीके का एक ही डोज़ लिया है जो कि विश्व के अन्य देशों के मुकाबले काफ़ी कम है। टीकाकरण के यह आंकड़े अमेरिका में 47.1%, ब्रिटेन में 48.7%, इसराइल में 59.8%, स्पेन में 38.5% और फ्रांस में 31.2% हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अधिक समृद्ध या अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले राज्यों में कोरोना से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिसा और राजस्थान जैसे कम प्रति व्यक्ति आय वाले राज्यों में प्रति 10 लाख पर होने वाली मृत्यु महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, हिमाचल प्रदेश के मुकाबले कम रही। साथ ही एसबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक चीन, पोलैंड, ब्रिटेन,अमेरिका, जापान, पुर्तगाल और रूस जैसे देशों में डेल्टा स्ट्रेन पाए गए हैं।

Read More

  1. प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय राम विलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें याद किया
  2. लॉन्च के लिए तैयार सैमसंग गैलेक्सी एफ22, यह होंगे संभावित फीचर्स और कीमत
  3. ओवरसाइज टीशर्ट में देखी गई करीना कपूर खान, बेहद सस्ती है कीमत
  4. बिहार में जारी हुआ नया अनलॉक, शैक्षणिक संस्थान खोलने की मिली अनुमति
  5. मायावती ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को आड़े हाथों लेते हुए बताया मुख में राम, बगल में छुरी जैसा

2 thoughts on “एसबीआई की जारी रिपोर्ट में अगस्त तक कोरोना के तीसरे लहर का किया गया दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *