देश की पहली फास्टैग सुविधा दिल्ली मेट्रो के कश्मीरी गेट स्टेशन पर हुई शुरू, यात्रियों को मिलेगा लाभ

दिल्ली मेट्रो के स्टेशन कश्मीरी गेट पर देश की पहली फास्टैग यूपीआई आधारित कैशलेस पार्किंग सुविधा शुरू की गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) ने मंगलवार को उत्तर दिल्ली के व्यस्त मेट्रो स्टेशन कश्मीरी गेट पर यह सुविधा शुरू की है जिसके बारे में अधिकारियों ने बताया कि मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन पहल के तहत ऑटोरिक्शा, टैक्सी, ई-रिक्शा के लिए इंटरमीडिएट पब्लिक ट्रांसपोर्ट लेन का भी उद्घाटन किया।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया कि कैशलेस पार्किंग की सुविधा कश्मीरी गेट स्टेशन के गेट नंबर 6 पर मिलेगी। यहां 55 चार पहिया और 174 दुपहिया वाहन पार्क किए जा सकेंगे। एंट्री, एग्जैक्ट और पेमेंट सब फास्टैग के जरिए होगा।

इससे यात्रियों का समय बचेगा और कश्मीरी गेट स्टेशन पर सिर्फ फास्टैग वाले वाहनों को ही एंट्री मिलेगी। दुपहिया वाहन दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का स्मार्ट कार्ड स्वाइप करने के बाद ही प्रवेश पा सकेंगे। स्मार्ट कार्ड स्वाइप का इस्तेमाल केवल प्रवेश/निकासी का समय दर्ज करने तथा किराये की गणना के लिए ही किया जाएगा और कार्ड से पैसे की कोई कटौती नहीं की जाएगी।

पार्किंग शुल्क की अदायगी क्यूआर कोड की स्कैनिंग करते हुए यूपीआई एप्स के द्वारा की जा सकेगी। भविष्य में, ये भुगतान डीएमआरसी/एनसीएमसी कार्ड के माध्यम से भी किया जा सकेगा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी डॉक्टर मंगू सिंह द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।

उन्होंने कहा, “कैशलेस पार्किंग योजना सरकार की ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के हिस्से के रूप में एक बड़ा कदम है। हमने इसे पायलट परियोजना के तौर पर लिया है। प्रतिक्रिया देखने के बाद, हम हमारे और स्टेशनों पर स्थित पार्किंग स्थलों पर इसी तरह की व्यवस्था को शुरू करने की योजना बनाएंगे।”

इसके अलावा कश्मीरी स्टेशन के गेट नंबर 6 और 8 पर ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा के लिए इंटरमीडिएट पब्लिक ट्रांसपोर्ट (आईपीटी) लेन का भी उद्घाटन किया गया। मल्टी मॉडल इंटीग्रेशन के दूसरे चरण में फूड कोर्ट और 3 लेन के बस टर्मिनल का भी निर्माण किया जाएगा।

Read More

  1. मायावती ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को आड़े हाथों लेते हुए बताया मुख में राम, बगल में छुरी जैसा
  2. एसबीआई की जारी रिपोर्ट में अगस्त तक कोरोना के तीसरे लहर का किया गया दावा
  3. असम के मुख्यमंत्री ने जारी बयान में आरोपियों को गोली मारने को बताया सही पैटर्न
  4. राष्ट्रपति ने 8 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल
  5. नहीं रहे मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *