प्रेम प्रसंग मामले में क्रूरता से की लड़के की हत्या, बिहार के मुजफ्फरपुर का है मामला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से प्रेम प्रसंग में एक भयावह हत्या की घटना सामने आई है। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के रेपुरा रामपुर साह निवासी सौरभ कुमार की सोनवर्षा में शुक्रवार की रात प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर विचार करने और दाम कम करवाने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया आश्वासन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार जाने पर गौर नहीं किया है, लेकिन अब आपस में विचार कर इस पर फैसला लेंगे।

उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं जद(यू) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

हाल ही में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से जद(यू) में शामिल होने वाले नेता उपेंद्र कुशवाहा जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर 31 जुलाई को काबिज होंगे। जद(यू) की नेशनल वर्किंग कमेटी की बैठक 31 जुलाई को संपन्न होगी उसमें औपचारिक तौर पर उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

सुशील मोदी ने भारत में हेट कैंपेन को लेकर जताया शक, कई बड़े नेताओं को बताया शामिल

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने लालू प्रसाद, दोनों बेटों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए बयानबाजी की है। उन्होंने पूछा कि लालू यादव और राबड़ी देवी ने अब तक कोरोना का टीका क्यों नहीं लिया और उनके दोनों बेटों ने भारत के बाहर विकसित हुए वैक्सीन क्यों लगवाई।

जद(यू) में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए छिड़ी बहस, जानें नेताओं ने क्या कहा

पटना में आयोजित जद(यू) पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा की तारीफ की। जद(यू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, हर संभावित मदद पहुंचाने का दिया निर्देश

हर साल की तरह इस बार भी बिहार बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। मॉनसून की शुरुआत में ही अत्यधिक वर्षा होने की वजह से इस बार समय से पहले ही बाढ़ आ गयी है। राज्य के 10 से भी अधिक जिले बाढ़ से प्रभावित हैं

तेजस्वी यादव ने एक बार मुख्यमंत्री बनने देने के बाद समस्याएं दूर करने कि की कवायद

देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल(राजद) ने हल्ला बोलने का फैसला किया है।

अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए बिहार सरकार ने दो जिलों के एसपी समेत पांच अफसरों को हटाया

बिहार सरकार ने दो जिलों के एसपी को हटाने के बाद पांच एसपी को नए जगह पर पदस्थापित किया है। पटना ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को औरंगाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, वहीं पटना मध्य के एसपी विनय तिवारी को भोजपुर का एसपी बनाया गया है।

जीतन राम मांझी और राजद के नेताओं के बीच छिड़ा शब्दों का वार

बिहार में अपराध के मुद्दे पर और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बचाव करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बयान देते हुए इसे अब तक की सबसे बेहतर सरकार बताया।

किसान नेता राकेश टिकैत ने नकारी चुनाव लड़ने की बात

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान नेता राकेश टिकैत ने चुनाव लड़ने की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि 5 सितंबर को वो एक बड़ी पंचायत करेंगे, जिसमें किसान आंदोलन के लिए आगे की रणनीति बनेगी।

बिहार में ‘जनता दरबार’ में युवक लेकर आया ब्लैक फंगस की समस्या

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम’ पांच साल बाद दोबारा शुरू किया गया है। इस दरबार में कई जिलों के लोग अपनी समस्या लेकर मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करने पहुंचे। इसी बीच एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला।

बिहार में शिक्षकों के नौकरी पर लटकी तलवार, दस्तावेज नहीं जमा कराने पर जा सकती है नौकरियां

बिहार में शिक्षकों के नौकरी पर लटकी तलवार, दस्तावेज नहीं जमा कराने पर जा सकती है नौकरियां

तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों को दी इतिहास की दुहाई

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि “सारे अहंकार और मतभेद भुलाकर सभी विपक्षी दलों को साथ आना चाहिए। भाजपा से मुकाबले के लिए ऐसा जरूरी है और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

बिहार में कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा पर लगा रही है दांव

लोकसभा चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। हालांकि वह पाटलिपुत्र सीट से चुनाव नहीं जीत सके, वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में उनके बेटे लव को कांग्रेस ने बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ाया था लेकिन वे भी नहीं जीत सके।

राजद ने चिराग पासवान पर फिर डाले डोरे, अब श्याम रजक पहुंचे मुलाकात करने

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में दोफाड़ होने के बाद से सियासत जारी है। जहां एक तरफ चिराग पासवान पार्टी की कमान बचाने में लगे हैं,वहीं दूसरी तरफ पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय मंत्री का दर्जा मिल चुका है।

आज से फिर शुरू होगा जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार से जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को फिर से शुरू करने जा रहे हैं। इसमें अलग-अलग जिलों से आए करीब 248 लोग शामिल होंगे। चार देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद सभा कक्ष में सुबह 11 बजे से इसका आयोजन होगा।

बिजनेसमैन बने तेजप्रताप यादव, शुरू किया अगरबत्तियों का कारोबार

राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव अपने अलग अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं और एक बार फिर अपने बिरले अंदाज के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने ‘एल-आर राधा-कृष्ण’ नाम से अगरबत्ती लांच की है।

12 जुलाई से फिर लगेगा जनता का दरबार, मुख्यमंत्री सुनेंगे समस्याएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लोगों की फरियाद सुनने का सिलसिला दोबारा शुरू होने जा रहा है। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन हर सोमवार को होगा जिसमें लोग अपनी समस्याएं लेकर पटना पहुंचेंगे।

हुलास पांडे बने लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष

लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) में दो फाड़ होने के बाद चल रही खींचतान का सिलसिला अभी रूका नहीं है। लोजपा(चिराग गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय को बिहार लोजपा संसदीय दल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।