लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में दोफाड़ होने के बाद से सियासत जारी है। जहां एक तरफ चिराग पासवान पार्टी की कमान बचाने में लगे हैं,वहीं दूसरी तरफ पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय मंत्री का दर्जा मिल चुका है।
अब इस राजनीति में एक नया मुकाम देखने को मिला जब राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक दिल्ली में चिराग पासवान से मिलने पहुंचे। शनिवार को चिराग से मुलाकात से ठीक पहले शुक्रवार को श्याम रजक ने राजद अध्यक्ष लालू यादव, कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मीरा कुमार से भी मुलाकात की थी।
रजक ने चिराग के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए बताया कि, शनिवार को उनकी नई दिल्ली स्थित 12 जनपथ आवास पर चिराग से और इस दौरान आदरणीय बड़े भाई स्वर्गीय रामविलास पासवान की धर्मपत्नी रीना पासवान से भी उनकी मुलाकात हुई।
उन्होंने इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया। हालांकि रजक द्वारा व्यक्तिगत मुलाकात बताए जाने को मौजूदा समय में राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो शनिवार की मुलाकात में राजद नेता श्याम रजक ने चिराग से साथ आने की पेशकश की है।
लोजपा में टूट के बाद राजद उन पर नजर जमाए हुए है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कई बार अपने बयान में चिराग पासवान को साथ आने का न्योता दे चुके हैं। खासकर लोजपा में आई टूट के बाद पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में बने नए गुट को लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मिली मान्यता और फिर पारस को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने के बाद से चिराग भाजपा से बेहद नाराज हैं।
माना जा रहा है कि चिराग पासवान लोजपा की कमान के लिए अपने चाचा पशुपति कुमार पारस के साथ झगड़े को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर निराशा जता चुके हैं।
Read More
- सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को जारी किए नए निर्देश, नागरिकता संशोधन कानून को लेकर है मामला
- उत्तर प्रदेश में एक और चुनाव से अलग हुई बसपा, सुप्रीमो मायावती ने सपा को घेरा
- ओमप्रकाश राजभर के लिए महंगा पड़ा गाजी की मजार पर जाना, ईट पत्थर से मारने की मिली धमकी
- आज से फिर शुरू होगा जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम

One thought on “राजद ने चिराग पासवान पर फिर डाले डोरे, अब श्याम रजक पहुंचे मुलाकात करने”