कोरोना मामले में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक, अधिकारीयों के हाथ-पैर फूले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर को अटल टनल का उदघाटन किया था. इसके लिए वह हिमाचल प्रदेश पहुंचे थे. मगर अब एक खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक हिमाचल सरकार से प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा को लेकर गंभीर चूक हो गई है.

अस्पताल से व्हाइट हाउस शिफ्ट हुए कोरोना पीड़ित ट्रम्प, जानें कैसी है हालत?

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों की गहमागहमी के बीच जब वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली तो अमेरिका में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि अब क्या होगा? सत्ता के संचालन से लेकर ट्रम्प के राजनीतिक भविष्य तक पर सवाल उठने लगे।

भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की, लगातार दो सप्ताह ​तक सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से कम रही

भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लगातार 14 दिन तक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से नीचे बनी रही।

आयुष सेक्टर के उभरते हुए आईटी आधार वाले आयुष ग्रिड का राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के साथ होगा परिचालन एकीकरण

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेक की अध्यक्षता में हाल ही में संपन्न हुई उच्च स्तरीय बैठक में आयुष सेक्टर के उभरते हुए आयुष ग्रिड का राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के साथ (एनडीएचएम) परिचालन एकीकरण का समर्थन किया गया।

भारत में लगातार 11 वें दिन 10 लाख से कम रहे सक्रिय मामले

हर दिन बहुत अधिक संख्या में कोविड मरीजों के ठीक होने के साथ ही भारत में रोजाना उच्च स्तर का रिकवरी का ट्रेंड भी लगातार बना हुआ है। देश में पिछले 24 घंटों में 78,877 रिकवरी हुई हैं। इससे राष्ट्रीय रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हुई है, जो वर्तमान में 83.70 प्रतिशत है।

कोरोना से त्रस्त हुआ नेपाल- कहा अब दोबारा लॉकडाउन का सहारा

हाल के दिनों में भारत से दूर हो चीन से नजदीकियां बढ़ाने वाला नेपाल अब चीन के वुहान से निकले वायरस कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है। आलम यह है कि तेजी से बढ़ते संक्रमितों का इलाज के लिए संसाधनों का घोर अभाव देखा जा रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हुए कोरोना संक्रमित, पत्नी मेलेनिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

अमेरिका कोरोना से संक्रमित देशों की सूची में शीर्ष पर बरकरार है। अब यहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआइ द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रम्प भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

भारत में रिकवरी के लगभग 53 लाख कुल मामले, केवल 12 दिनों में हुई 10 लाख रिकवरी

हर रोज बहुत अधिक संख्या में कोविड मरीजों के ठीक होने के कारण, भारत में रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 85,376 रिकवरी दर्ज की गई है।

श्री गौड़ा ने किसानों के लिए पीओएस 3.1 सॉफ्टवेयर, एसएमएस सेवा और घर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए आरबीके का शुभारंभ किया

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने आंध्र प्रदेश में किसानों के लिए उर्वरकों की उपलब्धता आसान बनाने के लिए प्वाइंट ऑफ़ सेल (पीओएस) सॉफ्टवेयर के नए संस्करण 3.1, एसएमएस सेवा और घर पर उर्वरक पहुंचाने की सुविधा के तहत ऋतु भरोसा केन्द्रलु (आरबीके) का आज यहां शुभारंभ किया।

उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू पाए गए कोरोना पॉजिटिव,खुद दी जानकारी

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उनके कार्यालय द्वारा एक ट्वीट के माध्यम से दी गई है। ट्वीट में कहा गया-भारत के उपराष्ट्रपति आज सुबह एक रूटीन चेकअप के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

भारत में कोविड-19 के 47.5 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के करीब 15 लाख टेस्ट किए गए हैं। साथ ही देश में उच्च रिकवरी का ट्रेन्ड लगातार बना हुआ है।अब तक कुल 47.5 लाख (47,56,164) मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 81,177 मरीज ठीक हुए हैं।

इंदौर- पहले मुर्दाघर में सड़ कर लाश बनी कंकाल, अब चूहे कुतर गए बुजुर्ग का शव, जांच के आदेश

कोरोना महामारी के इस दौर में ऐसी ख़बरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है जो न सिर्फ मानवता को शर्मसार कर जाती हैं बल्कि महामारी से लड़ते हमारे सिस्टम की विफलता को दर्शाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बड़ा सवालिया निशान लगा जाती हैं।

सांसदों के कोरोना संक्रमित होने के बीच अगले हफ्ते खत्म हो सकता है मॉनसून सत्र, पहले 1 अक्टूबर की तय थी अवधि, जानें

कोरोना काल मे आयोजित हो रहे मॉनसून सत्र के दौरान और इससे पहले लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस सत्र की अवधि घटाई जा सकती है। मॉनसून सत्र के पहले दिन दो दर्जन से ज्यादा सांसदों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह चिंता बढ़ गई है और संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसकी अवधि को कम करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है

बिहार विधानसभा चुनाव-चुनाव आयोग ने तय की प्रत्याशियों की खर्च सीमा, जानें

बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों द्वारा चुनाव में खर्च की जाने वाली सीमा तय कर दी है। आयोग की तरफ से इस बाबत जारी एक आदेश में कहा गया है कि कोई भी प्रत्याशी 10 हजार रुपये नगद और कुल 28 लाख से ज्यादा खर्च नही कर सकता है। इससे संबंधित आदेश बिहार के सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।

भारत में फिर से एक दिन में कोरोना से रिकवर होने वाले रोगियों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी

भारत में फिर से एक दिन में कोरोना से रिकवर होने वाले रोगियों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी

Corona Effect-दिल्ली में 5 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, online क्लासेस रहेंगी जारी, जानें अपडेट

कोरोना संक्रमितों की दिल्ली में लगातार बढ़ती संख्या और स्कूल खुलने की अटकलों पर अब दिल्ली सरकार ने विराम लगा दिया है। दिल्ली सरकार ने अपने फैसले में 5 अक्टूबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने की बात कही है। इससे संबंधित सर्कुलर आज दिल्ली सरकार की तरफ से जारी कर दिया गया है। हालांकि इस सर्कुलर का प्रभाव किसी भी तरह से ऑनलाइन क्लासेस पर नही पड़ेगा और वह पूर्ववत चलती रहेंगी।

बुरे फंसे आप सांसद संजय सिंह, राजद्रोह मामले में जारी हुआ समन

उत्तरप्रेदश की योगी सरकार के खिलाफ पिछले कुछ समय से मुखर आवाज़ बुलंद करने वाले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने संजय सिंह को नोटिस दिया है। यह नोटिस उन्हें योगी सरकार के खिलाफ जातिगत सर्वे कराने के लिए जारी किया गया है। ख़बरों के मुताबिक जातिगत सर्वे से संबंधित मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ राजद्रोह समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।

यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी में रेलवे,पढ़े आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

कोरोना काल मे पहले श्रमिकों और अब धीरे धीरे आमलोगों के यातायात का बड़ा साधन रही रेलवे आपसे यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी में है। फिलहाल यह प्रस्ताव उन स्टेशनों के लिए है जो अत्यधिक व्यस्त माने जाते हैं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में ज्यादा से ज्यादा राजस्व जुटाने के मकसद से यह फैसला किया गया है।