भारत में सक्रिय मामलों के प्रतिशत में लगातार आ रही है कमी

भारत में कुल सक्रिय मामलों के प्रतिशत के रूप में सक्रिय मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

इस समय देश में कुल सकारात्मक मामलों का केवल 13.75 प्रतिशत ही सक्रिय मामला है जो 9,19,023 है।

सक्रिय मामलों के प्रतिशत का कम होता ट्रेंड रिकवरी मामलों के बढ़ते प्रतिशत के समर्थन में है।

रिकवरी के कुल मामले 56,62,490 है। रिकवरी मामले और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर 47 लाख (47,43,467) को पार कर गया है।

रिकवरी की बढ़ती संख्या के साथ, यह अंतर लगातार बड़ा हो रहा है।

अधिक संख्या में रिकवरी होने से राष्ट्रीय रिकवरी दर में और सुधार हुआ है और यह 84.70 प्रतिशत तक बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में 75,787 मरीज रिकवर हुए हैं और उन्हें छुट्टी दी गई है जबकि पुष्टि के नए मामले 61,267 है।

25 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में पुष्टि के नए मामलों की तुलना में नई रिकवरी अधिक हो गई है।

रिकवरी के नए मामलों में से 74 प्रतिशत मामले 10 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में केंद्रित हैं।

अकेले महाराष्ट्र ने ए​क दिन में सबसे अधिक करीब 13,000 लोग रिकवर हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में 61,267 नए पुष्ट मामले सामने आए हैं।

नए मामलों में से 75 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 10,000 मरीज रिकवर हुए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 7,000 से अधिक मरीज रिकवर हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में 884 लोगों की मौत हुई हैं।

इनमें से लगभग 80 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, दिल्ली और मध्य प्रदेश जैसे दस राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं।

कुल मौतों में से 29 प्रतिशत से अधिक मौत महाराष्ट्र (263 मौतें) में हुई हैं।

यह भी पढ़ें हरिद्वार स्थित संस्थान ने कोविड-19 पर होम्योपैथी के प्रयोग से इसे काबू करने का प्रस्ताव पेश किया, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह रहे शामिल, जानें

यह भी पढ़ें अहमदाबाद के कोविड-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 8 की मौत, पीएम ने जताया दुख

यह भी पढ़ें कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया में शीर्ष पर पहुंचा भारत

यह भी पढ़ें भारत लगातार कोविड-19 जाँच में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है, पिछले 24 घंटों के दौरान 11.5 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई

यह भी पढ़ें कोविड-19: पिछले 24 घंटो में देश में सामने आये 53 हज़ार मामले, 871 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना को कहा एक्ट ऑफ गॉड, भड़क गए स्वामी, लोगों ने भी किया ट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *