अस्पताल से व्हाइट हाउस शिफ्ट हुए कोरोना पीड़ित ट्रम्प, जानें कैसी है हालत?

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों की गहमागहमी के बीच जब वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली तो अमेरिका में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि अब क्या होगा? सत्ता के संचालन से लेकर ट्रम्प के राजनीतिक भविष्य तक पर सवाल उठने लगे।

उनके स्वास्थ्य को लेकर तमाम अटकलें लगाई जाने लगी हालांकि अब डोनाल्ड ट्रम्प की तबियत ठीक है और उन्हें अस्पताल से अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। 


समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ट्रंप शाम करीब साढ़े 6 बजे वॉल्टर रीड मेडिकल सेंटर से वाइट हाउस शिफ्ट किए गए हैं। वह पूरी तरह से कोरोना संक्रमण से मुक्त नहीं हुए हैं, लेकिन तबीयत में सुधार के बाद उन्हें वाइट हाउस में शिफ्ट करने की इजाजत दी गई है।

ट्रम्प का ऑक्सीजन लेवल अब नॉर्मल है और उन्हें रेमडेसिवीर का पांचवां डोज अब वाइट हाउस में ही दिया जाएगा।


इससे पहले ट्रम्प के कोरोना संक्रमित होने पर उनके व्हाइट हाउस में ही आइसोलेशन में रहने की खबर थी। हालांकि बाद में सामने आई जानकारी में कहा गया कि उन्हें बुखार था और ऑक्सीजन लेवल गिर रहा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

वहीं अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले ट्रम्प कल अचानक सड़क पर निकल आए। उनके इस कदम की भी काफी आलोचना हुई। माना जा रहा है कि ट्रम्प चुनावों में अपने स्वास्थ्य को मुद्दा नही बनने देना चाहते यही वजह है कि सोशल मीडिया से सड़क तक सब ठीक दिखाने की कोशिश जारी है।

बहन ने ट्रम्प को बताया धोखेबाज, ट्रम्प बोले- इसकी परवाह कौन करता है?

क्या ओबामा के बाद डोनाल्ड ट्रम्प को मिलेगा नॉबेल शांति पुरस्कार? 2021 के लिए हुए नॉमिनेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *