यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी में रेलवे,पढ़े आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

कोरोना काल मे पहले श्रमिकों और अब धीरे धीरे आमलोगों के यातायात का बड़ा साधन रही रेलवे आपसे यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी में है। फिलहाल यह प्रस्ताव उन स्टेशनों के लिए है जो अत्यधिक व्यस्त माने जाते हैं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में ज्यादा से ज्यादा राजस्व जुटाने के मकसद से यह फैसला किया गया है।


आपको बता दें कि अभी तक एयरपोर्ट और विमानों के उपयोग के दौरान यूजर चार्ज देना होता था। इसी तर्ज पर रेलवे ने यह फैसला किया है। इस फैसले के लागू होने के बाद यात्रियों से यह चार्ज वसूला जाएगा। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के मुताबिक यह देश के सभी 7000 स्टेशनों पर लागू नही होगा और 10-15 फीसदी अतिव्यस्त और पुनर्विकसित स्टेशनों पर ही यात्रियों से यह चार्ज लिया जाएगा। यह चार्ज बहुत ज्यादा न होकर मामूली होगा। हालांकि इस बारे में यह जानकारी उपलब्ध नही है कि यह मामूली चार्ज क्या होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *