इंदौर- पहले मुर्दाघर में सड़ कर लाश बनी कंकाल, अब चूहे कुतर गए बुजुर्ग का शव, जांच के आदेश

कोरोना महामारी के इस दौर में ऐसी ख़बरों के आने का सिलसिला लगातार जारी है जो न सिर्फ मानवता को शर्मसार कर जाती हैं बल्कि महामारी से लड़ते हमारे सिस्टम की विफलता को दर्शाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं पर भी बड़ा सवालिया निशान लगा जाती हैं।

ऐसी ही एक घटना इंदौर से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यहां के एक निजी अस्पताल में एक बुजुर्ग के शव को चूहों ने कुतर दिया। 


यह खबर तब सामने आई जब इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पसर वायरल हो गया। इस वीडियो में कफन में लिपटे व्यक्ति के कान और अंगूठे चूहों ने कुतर दिए थे और घाव के निशान स्पष्ट दिख रहे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन ने आननफानन में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतक का नाम नवीनचंद्र जैन (87 वर्ष) बताया जा रहा है। यह घटना शहर के यूनिक अस्पताल की है।


आपको बता दें की किसी अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही का इंदौर में यह कोई पहला मामला नही है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। अभी चंद दिनों पहले एक ऐसा मामला सामने आया था जिसमे मुर्दाघर में रखी एक लाश सड़ कर कंकाल में बदल गई वही एक दूसरी घटना में एक बच्चे के शव को गत्ते में रखने का मामला भी प्रकाश में आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *