ट्रंप के चीन पर हमले के संदेह को लेकर घबरा गए थे अमेरिकी सेनाध्यक्ष

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन की एक पोस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में तहलका मचा दिया है जिसमें यह दावा किया गया है कि अमेरिकी सेना के सेनाध्यक्ष को डर था कि डोनाल्ड ट्रंप चीन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर सकते हैं, क्योंकि वो राष्ट्रपति चुनाव में संभावित हार की तरफ बढ़ रहे हैं।

इसलिए सेनाध्यक्ष ने दो बार चीन की सेना पीएलए के सेनाध्यक्ष को सीक्रेट फोन कर आगाह किया था। अमेरिकी सेना प्रमुख ने बताया कि दोनों देशों के बीच छिड़ी ट्रेड वॉर को लेकर पूर्व राष्ट्रपति बौखलाए हुए थे।

सूत्रों की जानकारी के अनुसार अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले ने 30 अक्टूबर 2020 को, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से चार दिन पहले चीन की सेना पीएलए के जनरल को पहली बार और 8 जनवरी, जब डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक अमेरिकी संससद भवन कैपिटल हिल्स पर हमला कर चुके थे, दूसरी बार फोन किया था।

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मार्क मिले को डोनाल्ड ट्रंप की हार को देखते हुए चीन के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर देने का डर था। लिहाजा उन्होंने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जनरल ली ज़ुओचेंग को फोन किया और टेलीफोन पर बातचीत के दौरान चीनी सेनाध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि अमेरिका चीन पर हमला नहीं करेगा और अगर अमेरिका की तरफ से हमला किया जाता है, तो वक्त रहते हुए चीन को सतर्क कर दिया जाएगा।

अमेरिकी अखबार ने यह रिपोर्ट पत्रकार बॉब वुडवर्ड और रॉबर्ट कोस्टा की एक नई किताब “पेरिल” पर आधारित होकर छापी है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि 200 स्रोतों के साथ इंटरव्यू के आधार पर इस रिपोर्ट को बनाया गया है।

हालांकि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन पोस्ट की इस खबर पर संदेह जताते हुए इसे एक मनगढ़ंग कहानी बताया। उन्होंने कहा है कि अगर यह कहानी सच है तो फिर अमेरिकी सेनाध्यक्ष के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चलाना जाना चाहिए।

ट्रंप ने कहा ”रिकॉर्ड के लिए, मैंने कभी चीन पर हमला करने के बाद में सोचा भी नहीं।” तो वहीं,अमेरिका के चीफ्स ऑफ स्टाफ के दफ्तर ने इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस खुलासे पर रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर मार्को रूबियो ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से तुरंत मार्क मिले को उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

Read More:

  1. बख्तियारपुर का नाम बदलने के सवाल पर भड़के नीतीश, कहा- मेरे यहाँ रहते…
  2. क्वॉड देशों की बैठक में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
  3. भवानीपुर की मस्जिद पहुँची ममता बनर्जी, उठा सवाल- क्या चुनाव जीतने के लिए यह है जरुरी?
  4. हिंदी दिवस आज, पढ़ें कुछ खास
  5. आप’ ने अयोध्या में निकाली तिरंगा यात्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए पुराने बयान
  6. दिल्ली स्पेशल सेल ने 6 आतंकियों को किया गिरफ्तार, पाक से लेकर आए थे ट्रेनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *