उत्तर प्रदेश की राजनीति में ‘चचाजान’ की एंट्री से एआईएमआईएम नाराज हो गई है। किसान नेता राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी के दौरे पर निशाना साधते हुए उन्हें भाजपा का ‘चचाजान’ बताया। टिकैत ने कहा कि “भाजपा का चचाजान उत्तर प्रदेश आ गया है।
यहां के किसानों को बर्बाद करेगा।” टिकैत के इस बयान पर अब एआईएमआईएम नाराज होकर राकेश टिकैत पर भाजपा को जिताने का आरोप लगा रही है।
टिकैत के ‘चचाजान’ वाले बयान पर पलटवार में एआईएमआईएम प्रवक्ता आसिम वकार ने कहा कि “आप कितने बड़े सेकुलर हैं ये मुझसे और मेरे लोगों से बेहतर कोई नहीं जानता। 2017 का जो चुनाव था और 2019 का इसमें आप बीजेपी को जिता रहे थे और उनके लिए काम कर रहे थे।
मुसलमानों के कंधे में बैठकर अपनी सियासी दूरी तय कर रहे हैं।” उन्होंने पूछा कि “जब मुजफ्फनगर में दंगे हुए थे तो आप कहां छिपे थे। विश्वास के साथ कह रहा हूं 2022 में तय हो जाएगा राकेश टिकैत भाजपा के बल्ले से खेल रहे हैं।”
बाग़पत में किसानों की रैली के दौरान टिकैत ने कहा था “भाजपा ओवैसी का सहारा लेगी। ओवैसी गाली देंगे मगर यूपी सरकार मामला दर्ज नहीं करेगी। ओवैसी यहां किसानों को बर्बाद करेंगे। ओवैसी उत्तर प्रदेश में मेहमान की तरह आए हैं, गांव के लोगों ने उन्हें ये नाम दिया है।
ये ठीक ही तो है। जो किसी की मदद करता है वो ‘चाचा’ ही कहलाता है। ये तो हैदराबाद से आए हैं, ये सरकारी मेहमान हैं। गांव के लोगों से ज्यादा राजनीति कोई नहीं जानता है। सभी को मालूम है कि कौन क्या बयान दे रहा है।” किसान नेता के अनुसार भाजपा और ओवैसी ए और बी टीम हैं। किसानों को इनकी चाल समझने की आवश्यकता है।
उधर इस बयान को लेकर भाजपा ने भी राकेश टिकैत के किसान आंदोलन को सियासत की आड़ बताया। एआईएमआईएम ने राकेश टिकैत के इस बयान को ‘छल की राजनीति’ करार देते हुए कहा कि दोनों (भाजपा और एआईएमआईएम) एक दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं और इसी से दोनों को फायदा होता है।
Read More:
- बख्तियारपुर का नाम बदलने के सवाल पर भड़के नीतीश, कहा- मेरे यहाँ रहते…
- क्वॉड देशों की बैठक में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा
- भवानीपुर की मस्जिद पहुँची ममता बनर्जी, उठा सवाल- क्या चुनाव जीतने के लिए यह है जरुरी?
- हिंदी दिवस आज, पढ़ें कुछ खास
- ‘आप’ ने अयोध्या में निकाली तिरंगा यात्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए पुराने बयान
- दिल्ली स्पेशल सेल ने 6 आतंकियों को किया गिरफ्तार, पाक से लेकर आए थे ट्रेनिंग
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिकेंगे चंपारण में बने बर्तन
- टेलीकॉम सेक्टर में आएंगे क्रांतिकारी बदलाव, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
- अफगानिस्तान के हाल पर जनरल विपिन रावत ने दिया बड़ा बयान जानें मायने
- बिहार- एम्बुलेंस में मिली शराब, विपक्ष हमलावर
